कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्‍ली । जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने मंगलवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग की गई और क्षेत्र में भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के अलोकतांत्रिक, सत्तावादी और असंवैधानिक दमन की कड़ी निंदा की गई।

इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कांग्रेस विधायक दल के नेता जी.ए. मीर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रभारी महासचिव डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने किया।

कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में इन मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्‍ली आए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन दिया।

जम्मू-कश्मीर से 500 से ज्‍यादा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचे और ‘दिल्ली चलो’ और ‘हमारी रियासत हमारा हक’ जैसे नारे लगाए। लंबी यात्रा और सुरक्षा प्रतिबंधों का सामना करते हुए, वे राज्य के लोगों की आवाज बुलंद करने आए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि उपराज्यपाल स्वयं पहलगाम आतंकवादी हमले में गंभीर सुरक्षा चूक की बात स्वीकार करते हैं, यह हमारे रुख की पुष्टि करता है। अनिर्वाचित, गैर-जवाबदेह प्रशासक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार की जगह नहीं ले सकते। जम्मू-कश्मीर अपनी गरिमा, अपनी विधानसभा और अपनी आवाज का हकदार है। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक लोकतंत्र पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाता।

इससे पहले जम्मू और श्रीनगर में दो बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं।

रविवार को जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने जम्मू के सिटी सेंटर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया, जहां राज्य का दर्जा, लोकतांत्रिक चुनाव और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की शांतिपूर्ण मांग करते हुए, पीसीसी अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और कांग्रेस विधायक दल के नेता जी.ए. मीर को पुलिस ने हिरासत में ले लियाइस कार्रवाई के बावजूद, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना रुके अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा

शनिवार को श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां वरिष्ठ नेताओं ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को संबोधित किया।

आईएएनएस

‘आप’ छोड़ने वाले सांसदों का नितिन नवीन ने भाजपा में किया स्वागत

नई दिल्ली । राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...

मणिपुर : उखरुल में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, कई घायल

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार को नागा और कुकी आदिवासी समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की...

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं-छात्रों की आवाज उठाना अराजकता नहीं

कोलकाता । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि...

पंचायती राज संस्थाएं राजीव गांधी की देन: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 'राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस' मनाया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा गांव...

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

बंगाल में अब ‘एम राज’ का दौर खत्म, ‘राम राज’ आएगा : गिरिराज सिंह

पटना । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग से भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। नेताओं का दावा है...

सीएम ममता को महिलाएं माफी नहीं देंगी, टीएमसी का अंत निकट: नितिन नवीन

खड़दहा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। नितिन नवीन के...

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

admin

Read Previous

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे का रहस्य जनता के सामने आना चाहिए : आदित्य ठाकरे

Read Next

पंजाब : सीएम मान ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, कहा- धमकी देने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com