टेक्सास में बाढ़ से अब तक 100 मौत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताया दुख

यूनाइटेड नेशंस । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ के कारण हुई मौतों से दुखी हैं।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव को टेक्सास में हाल ही में आई बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान, खासकर बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर गहरा दुख है। यह त्रासदी उस समय हुई, जब हॉलिडे वीकेंड के दौरान उत्सव का माहौल होना चाहिए था।”

प्रवक्ता ने कहा, “गुटेरेस ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित सभी लोगों, टेक्सास के नागरिकों और अमेरिका सरकार के साथ एकजुटता जताई है।”

अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है, जबकि कई लोग लापता भी हैं।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, राहत और बचाव दल की टीमें नदी के किनारों पर अभियान चला रही हैं, जो कीचड़ से भरे पड़े हैं। वहीं, इस क्षेत्र में अभी भी बारिश और तूफान की आशंका जताई जा रही है। त्रासदी के चार दिन बीत जाने के बाद जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीदें अब धुंधली हो रही हैं।

कैंप मिस्टिक, जो एक ईसाई लड़कियों का समर कैंप है, उसने कम से कम 27 लड़कियों और स्टाफ सदस्यों के इस आपदा में मारे जाने की पुष्टि की है। अब भी 10 लड़कियां और एक कैंप काउंसलर लापता हैं।

वहीं, व्हाइट हाउस ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के बजट में कटौती के कारण आपदा प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम 84 पीड़ितों की मौत कैर काउंटी में हुई। इनमें 56 वयस्क और 28 बच्चे शामिल हैं। कैंप मिस्टिक ने कहा, “हमारे दिल उन परिवारों के साथ टूटे हुए हैं जो इस त्रासदी को झेल रहे हैं।”

काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि 22 वयस्कों और 10 बच्चों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

70 वर्षीय कैंप मिस्टिक के सह-मालिक और निदेशक रिचर्ड ईस्टलैंड बच्चों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा बैठे।

नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार आगामी दिनों में और तूफान आ सकते हैं, जिससे और अधिक बाढ़ आ सकती है।

–आईएएनएस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अगली सूचना तक पूरी तरह बंद : ईरान

तेहरान । ईरान की समुद्री निगरानी संस्था ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को "अगली सूचना तक पूरी तरह बंद" कर दिया गया...

कतर ने जॉर्डन, बहरीन और कुवैत पर हमलों को बताया न‍िंदनीय, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट क‍िया बंद

नई द‍िल्‍ली अमेर‍िका और ईरान के बीच फिर शुरू हुए युद्ध के शोर ने एक बार फ‍िर से क्षेत्र में अशांत‍ि का माहौल बना द‍िया है। कतर विदेश मंत्रालय ने...

अमेरिका ने माना, ‘एमटी जलवीर पर ओमान की खाड़ी में दागीं मिसाइलें’

टाम्पा (फ्लोरिडा) । अमेरिका ने माना है कि उसने गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले एमटी जलवीर को निशाना बनाया है। कथित तौर पर उनके निर्देशों का पालन न करने के कारण...

दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने दोहराया प्योंगयांग के परमाणु निरस्त्रीकरण का संकल्प

सोल । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने गुरुवार को दोहराया कि उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण उनका साझा लक्ष्य है। प्योंगयांग के परमाणु खतरों के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय...

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

admin

Read Previous

डोनाल्ड ट्रंप के बांग्लादेश पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने से भारतीय कपड़ा कंपनियों के शेयरों में आया उछाल

Read Next

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबरों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में कर रहा कारोबार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com