‘अमेरिका पार्टी’ के बनने से खफा ट्रंप, कहा- पटरी से उतरी चुके हैं एलन मस्क

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर तीखा हमला किया है। ट्रंप ने मस्क को ‘पटरी से उतरी ट्रेन’ बताया है। मस्क ने हाल ही में ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिससे ट्रंप नाखुश हैं।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “मुझे एलन मस्क को पूरी तरह से पटरी से उतरते देखकर दुख हुआ, जो पिछले पांच हफ्तों में ट्रेन के मलबे के रूप में तब्दील हो गए हैं। वह एक तीसरी राजनीतिक पार्टी भी शुरू करना चाहते हैं, इस तथ्य के बावजूद कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका में कभी सफल नहीं हुए हैं। ऐसा लगता है कि सिस्टम उनके लिए डिजाइन नहीं किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरी पार्टियां सिर्फ ‘पूर्ण व्यवधान और अराजकता’ की ओर ले जाती हैं और वाशिंगटन में कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स के साथ यह सब बहुत हो चुका है, जिन्होंने अपना आत्मविश्वास और अपना दिमाग खो दिया है। दूसरी ओर, रिपब्लिकन एक अच्छी तरह से चलने वाली ‘मशीन’ हैं, जिन्होंने अभी-अभी इस तरह का सबसे बड़ा बिल पारित किया है।”

ट्रंप ने हाल ही में ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर करते हुए उसे एक नया कानून बनया है। इसे ट्रंप ने एक ‘महान विधेयक’ बताया है। ट्रंप ने आगे कहा, “मस्क इसलिए नाखुश हैं, क्योंकि इस बिल ने ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट’ को खत्म कर दिया है, जो सभी को कम समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर कर देता।”

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह शुरू से ही इसका कड़ा विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अब जो कुछ भी चाहिए वह खरीदने की अनुमति है- “गैसोलीन संचालित, हाइब्रिड (जो बहुत अच्छा कर रहे हैं), या नई तकनीकों से लैस। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बाध्य नहीं हैं।”

अमेरिकी नेता ने कहा, “मैंने दो साल तक इस पर अभियान चलाया है। ईमानदारी से कहूं, तो जब एलन ने मुझे अपना पूर्ण और निर्विवाद समर्थन दिया, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि मैं इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट को खत्म करने जा रहा हूं। यह मेरे हर भाषण और हर बातचीत में था। मस्क ने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है, जिससे मैं बहुत हैरान था।”

ट्रंप ने ये भी कहा कि एलन चाहते थे कि उनके करीबी दोस्त को नासा की बागडोर थमाई जाए लेकिन उन्होंने देश हित में ऐसा नहीं होने दिया। ट्रंप ने कहा, ” मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि एलन जिसकी नासा के लिए सिफारिश कर रहे थे वो एक ‘ब्लू ब्लडेड डेमोक्रेट’ था, जिसने पहले कभी किसी रिपब्लिकन की मदद नहीं की। एलन शायद ऐसे ही थे। मुझे यह भी अनुचित लगा कि एलन का एक बहुत करीबी दोस्त, जो स्पेस बिजनेस में था, वह नासा चलाएगा! जबकि नासा एलन की कॉर्पोरेट लाइफ का इतना बड़ा हिस्सा है। मेरा पहला काम अमेरिकी जनता की रक्षा करना है।”

इससे पहले, शनिवार को मस्क ने दोनों प्रमुख दलों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार में योगदान देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि देश अब लोकतंत्र के रूप में काम नहीं कर रहा है, बल्कि बर्बादी और स्वार्थ से प्रेरित एक एकीकृत राजनीतिक मशीन के रूप में काम कर रहा है।

मस्क ने लिखा, “अमेरिका द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। यह छद्म रूप में वन-पार्टी सिस्टम है। ‘अमेरिका पार्टी ‘आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।”

–आईएएनएस

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

admin

Read Previous

अदाणी एंटरप्राइजेज एनसीडी के जरिए जुटाएगी 1,000 करोड़ रुपए, 9 जुलाई को खुलेगा इश्यू

Read Next

ब्रिक्स देशों ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com