पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (भारतीय समयानुसार) को दो दिवसीय दौरे के लिए अर्जेंटीना पहुंचे। प्रधानमंत्री पांच जुलाई को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, पीएम भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत में रक्षा, ऊर्जा, कृषि, खनिज, व्यापार, आतंकवाद विरोध, खनिज और डिजिटल सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री अर्जेंटीना के व्यापार मंत्री, विदेश मंत्री और ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक करने के अलावा लिथियम और लिक्विड नेचुरल गैस की सप्लाई जैसे मुद्दों पर समझौता कर सकते हैं।

भारत की खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) ने पहले ही अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में लिथियम की खुदाई के अधिकार हासिल कर लिए हैं। ऐसे में अब इस क्षेत्र में नई घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है।

5 जुलाई को पीएम मोदी भारत-अर्जेंटीना बिजनेस समिट 2025 में हिस्सा लेने के अलावा महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। साल 2024 में भारत-अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 5.2 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारत, अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है।

अब तक दोनों देशों के बीच सोयाबीन तेल और कृषि उत्पादों पर व्यापार केंद्रित रहा है, लेकिन भारत आईटी, हेल्थटेक और फार्मा जैसे क्षेत्रों में भी निर्यात बढ़ाना चाहता है। वहीं, अर्जेंटीना भारत के तेजस लड़ाकू विमान जैसे रक्षा उत्पादों में रुचि दिखा रहा है।

पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए आर्थिक और व्यापारिक हितों के विषयों पर चर्चा करेंगे। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और डीपीआई जैसे नए क्षेत्रों में भारत की प्रगति मूल्यवान विशेषज्ञता प्रदान कर सकती है। टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थकेयर सॉल्यूशन में भारत की विशेषज्ञता अर्जेंटीना के लिए मेडिकल सर्विस तक पहुंच बढ़ाने और समग्र गुणवत्ता और लागत प्रभावी स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार करने में भी एक प्रस्ताव है।

भारत और अर्जेंटीना शांतिपूर्ण न्यूक्लियर प्रोग्राम और एनर्जी में सहयोग पर भी जोर देते हैं। अर्जेंटीना भारत की न्यूक्लियर स्प्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) सदस्यता का समर्थन करता है।

अर्जेंटीना में करीब तीन हजार भारतीय प्रवासी हैं। पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भारत-अर्जेंटीना जी20, जी77 और यूनाइटेड नेशन के सदस्य हैं।

अर्जेंटीना साल 2019 से भारत का रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों ने पिछले साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई थी। प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना यात्रा महत्वपूर्ण समय पर हो रही है, क्योंकि अर्जेंटीना इस समय बड़े आर्थिक सुधार की प्रक्रिया से गुजर रहा है, जो काफी हद तक उन सुधारों से मिलते-जुलते हैं जिनसे भारत पहले गुजर चुका है।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले साल 2018 में जी-20 बैठक के लिए अर्जेंटीना की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन पिछले 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी और इसलिए यह ऐतिहासिक है।

–आईएएनएस

सेशेल्स के राष्ट्रपति पत्नी के साथ छह दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, जानें कैसा है दोनों देशों का संबंध?

नई दिल्ली । सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और उनकी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आएंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये...

अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री

तिरुपुर/अहमदाबाद । अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया...

यूएसआईबीसी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया ‘गेम चेंजर’

वॉशिंगटन । अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को “बेहद अहम” करार देते हुए कहा है कि यह दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को नया आकार दे सकता...

करोड़ों के बजट में बनी यूएस की फर्स्ट लेडी की डॉक्यूमेंट्री मेलानिया, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

लॉस एंजिल्स । अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'मेलानिया' की उत्तर अमेरिका में वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग रही। हालांकि, फिल्म क्रिटिक्स से इसे खराब...

भारत के स्मार्टफोन बाजार का मूल्य 2025 में 8 प्रतिशत बढ़ा, एप्पल की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी: रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत के स्मार्टफोन बाजार में वर्ष 2025 में संख्या (वॉल्यूम) के हिसाब से साल-दर-साल सिर्फ 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन कीमत (वैल्यू) के मामले में 8...

एसटीटी में बढ़ोतरी से घरेलू बचत को सट्टेबाजी से बचाया जा सकेगा : सीईए अनंत नागेश्वरन

नई दिल्ली । मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 में डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाने का मकसद सरकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

admin

Read Previous

भारत में हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी और हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा बना : नागरिक उड्डयन मंत्री

Read Next

भारत वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 1.15 बिलियन टन कोयला उत्पादन करने के लिए तैयार : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com