कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली: कश्मीर में पिछले 48 घंटों में आतंकवादियों द्वारा पांच लोगों को मारे जाने के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को इस घटना की निंदा की और कहा कि भाजपा घाटी में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने में विफल रही है। सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी नेचाओं को शोक संतप्त परिवारों को समर्थन देने का भी निर्देश दिया है।

कांग्रेस के बयान में कहा गया है, “भाजपा सरकार की कश्मीरी पंडित समुदाय और बड़े पैमाने पर नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थता इस क्षेत्र में उनके द्वारा पैदा की गई अस्थिरता का प्रत्यक्ष परिणाम है। आतंकवाद में वृद्धि और हिंसा में वृद्धि इस सरकार की कमजोरियों और उदासीन रवैये का प्रमाण है।”

पार्टी ने कहा कि पिछले 48 घंटे में एक प्रमुख कश्मीरी पंडित एम. एल. बिंदरू सहित पांच लोग आतंकी घटनाओं में मारे गए हैं।

बयान में कहा गया है, “हम नागरिकों पर इन नृशंस हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने राज्य प्रभारी रजनी पाटिल को शोक संतप्त परिवारों को अपना समर्थन देने का निर्देश दिया है।”

पिछले महीने राज्य का दौरा करने वाले राहुल गांधी ने भी हत्याओं की निंदा की है। हिंदी में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “कश्मीर में हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आतंकवाद ना तो नोटबंदी से रुका ना धारा 370 हटाने से – केंद्र सरकार सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल रही है। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों पर हो रहे इन हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं व मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाएं भेजते हैं।”

इससे पहले दिन में, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के अंदर आतंकवादियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यहां रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए शिक्षकों में स्कूल की प्रिंसिपल सुपिन्दर कौर और कश्मीरी पंडित शिक्षक दीपक चंद शामिल हैं।

गुरुवार को की गई हत्या से दो दिन पहले आतंकवादियों ने एक स्थानीय पंडित एम. एल. बिंदरू, बिहार के एक गैर-स्थानीय विक्रेता और कश्मीर में एक स्थानीय टैक्सी चालक की हत्या कर दी थी।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

editors

Read Previous

प्रधानमंत्री ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण, बोले, ‘यहां तो एक ही सरकार है वो सरकार है बाबा की’

Read Next

ओवैसी ने हिंदुओं को लेकर राहुल के बयान पर आपत्ति जताई, गहलोत ने दी सफाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com