एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे शेफाली और पराग : दीपशिखा नागपाल

मुंबई । एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 42 साल की उम्र में उनके अचानक निधन से टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। शेफाली के साथ काम कर चुकी को-एक्टर दीपशिखा ने बताया कि वह शानदार शख्सियत थीं।

शेफाली को ‘बिग बॉस 13’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज में उनकी मौजूदगी के लिए जाना जाता था। दीपशिखा नागपाल ने शेफाली के साथ अपनी यादें साझा कीं।

दीपशिखा ने बताया, “मैंने शेफाली के साथ ‘नच बलिए’ में काम किया था। हम बहुत करीबी दोस्त तो नहीं थे, लेकिन वह हर गणपति उत्सव में हमें बुलाती थीं। हाल ही में कुछ पार्टियों में उनसे मुलाकात हुई। वह बहुत ही प्यारी और जिंदादिल इंसान थीं, वह विनम्र इंसान थीं।”

दीपशिखा ने शेफाली और पराग के रिश्ते के बारे में बताया, “शेफाली और पराग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वे एक आदर्श जोड़ी थे, जिन्हें लोग प्रेरणा मानते थे। उनकी मौत की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। मेरे मन में कई सवाल हैं, ऐसा क्यों हुआ? पराग इस दुख को कैसे सहेंगे? मैं प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को हिम्मत दे।”

शेफाली के निधन पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने दुख जताया। मीका सिंह, रश्मि देसाई, दिव्यांका त्रिपाठी, अली गोनी, हिमांशी खुराना, किश्वर मर्चेंट, काम्या पंजाबी के साथ ही कीकू शारदा समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया।

शेफाली ने अपने करियर में कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। ‘नच बलिए’ में पराग के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

शेफाली हिट गाने ‘कांटा लगा’ और ‘बिग बॉस 13’ में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत ‘कांटा लगा’ गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘शैतानी रस्में’, ‘रात्रि के यति’ और ‘हुडुगारु’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘बिग बॉस 13’ में उनकी मौजूदगी भी सुर्खियों में रही थी।

–आईएएनएस

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

admin

Read Previous

अपकमिंग फिल्म के लिए एसजे सूर्या को राघव लॉरेंस ने दी बधाई, बोले- ‘पूरा हो आपका सपना’

Read Next

बंगाल की हालत बिहार के राजद शासनकाल से भी बुरी : प्रेम कुमार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com