योगेश सिंह डीटीयू से कार्यमुक्त, बनेंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय को अपने नए कुलपति मिलने जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति योगेश सिंह फिलहाल दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के कुलपति हैं। हालांकि अब गुरुवार 7 अक्टूबर से उन्हें डीटीयू के कुलपति पद से मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। यहां से पद मुक्त होने के साथ ही वह दिल्ली विश्वविद्यालय का कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते लगभग 1 वर्ष से प्रोफेसर पी.सी. जोशी कार्यवाहक कुलपति के तौर पर काम कर रहे थे। प्रोफेसर जोशी ने योगेश सिंह को नए कार्यभार के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि प्रोफेसर योगेश सिंह के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय नई कामयाबियां हासिल करेगा।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार शाम योगेश सिंह को डीटीयू से कार्यमुक्त किए जाने के आदेश को मंजूरी दी। उपराज्यपाल द्वारा स्वीकृत किए गए आदेश में कहा गया है कि योगेश सिंह 7 अक्टूबर को डीटीयू का कार्यभार छोड़ देंगे, ताकि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाल सकें।

योगेश सिंह के स्थान पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के वाइस चांसलर जे.पी. सैनी अब डीटीयू के वाइस चांसलर का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। जारी किए गए आदेश के मुताबिक, वह अगले 3 महीने या फिर डीटीयू में स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक यह अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति ने 22 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए प्रोफेसर योगेश सिंह के नाम को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े केंद्रीय विश्विद्यालय यानी ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ के वीसी की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई थी।

प्रोफेसर योगेश सिंह 6 अक्टूबर तक दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति बने रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 से 17 तक वह नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक थे। वह सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के भी कुलपति रह चुके हैं। साथ ही वह गांधीनगर के सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद की दौड़ में दो-तीन प्रमुख नामों में प्रोफेसर योगेश सिंह का नाम शुरू से शामिल रहा।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति तय करने के लिए कई उम्मीदवारों के नामों की चर्चा की गई। इनमें सबसे प्रमुख नाम डीटीयू के वी.सी. योगेश सिंह और जेएनयू के मौजूदा वी.सी.एम. जगदीश कुमार का रहा।

–आईएएनएस

मणिपुर के उखरूल में नागा-कुकी हिंसा के बाद 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद

इंफाल । मणिपुर के उखरूल जिले में नागा और कुकी समुदायों के बीच ताजा हिंसा के बाद राज्य सरकार ने पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।...

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र में आए दिन हंगामा देखने को मिल रहा है। इसी बीच, अब मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा...

बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष से नोकझोंक, विपक्षी विधायक ‘मार्शल आउट’

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में मंगलवार को विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान जमकर गर्माहट देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर...

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और...

सूरजकुंड हादसा : मृत पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजा की घोषणा, राइड ऑपरेटर पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद/चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सूरजकुंड हादसे के सिलसिले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने में लापरवाही के...

राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता नोटिस नहीं करती है : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी...

रांची में युवक का कटा सिर और धड़ बरामद, पुलिस ने दंपती को लिया हिरासत में

रांची । रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए: राज्यसभा सांसद मनोज झा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ...

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, मोर्टार और आईईडी बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में भारत-म्यांमार सीमा के पास के इलाकों से अलग-अलग उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच कट्टर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।...

बंगाल एसआईआर : सुनवाई की डेडलाइन खत्म, समयसीमा को लेकर कन्फ्यूजन जारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में प्रक्रिया पूरी न होने के कारण स्थिति...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तैयार, भारत-अमेरिका ने जारी किया संयुक्त बयान

नई दिल्ली । व्यापार समझौते पर भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका ने अंतरिम समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार...

editors

Read Previous

शिवपुरी में भीड़ ने इंजीनियर को पीटा

Read Next

उचित बाजार, ओपन इंटरनेट स्टार्टअप्स को फलने-फूलने में मदद करेगा : एडीआईएफ प्रमुख

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com