दिल्ली विश्वविद्यालय : पूरे हुए पहले दौर के एडमिशन, अब दूसरी कट ऑफ का इंतजार

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए 9 अक्टूबर को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। इसके साथ ही बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ के बाद शुरू की गई दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहली कटऑफ के बाद से दिल्ली विश्वविद्यालय को अभी तक 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट ऑफ 1 अक्टूबर को सार्वजनिक की गई थी। इसके बाद 4 से 6 अक्टूबर के बीच पहले दौर की एडमिशन प्रक्रिया शुरू की गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बीच विभिन्न कॉलेजों में 9 हजार से अधिक विद्यार्थियों को एडमिशन मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की 70 हजार से कुछ अधिक सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। अभी तक आवेदन करने वालों में बड़ी संख्या में केरल के छात्र हैं। वहीं सौ फीसदी कट ऑफ वाले कोर्सेज में भी आवेदन की कमी नहीं है। सौ फीसदी वाली कट ऑफ से जुड़े कई पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले स्वीकृत भी हो चुके हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में केरल राज्य शिक्षा बोर्ड के छात्रों ने अधिकांश सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। केरल बोर्ड के कुल 6,000 छात्रों ने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, इनमें से 2,000 छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के कॉलेजों में दाखिले के लिए फार्म भरा है।

दरअसल, केरल बोर्ड में 11वीं और 12वीं दोनों के अंकों को मिलाकर परिणाम घोषित किया जाता है। डीयू केवल 12वीं के अंकों पर विचार करता है। केरल के छात्रों के कक्षा 12 में सभी विषयों में 100 प्रतिशत और ग्यारहवीं कक्षा में 95 से नीचे हैं। ऐसे में यदि 11वीं और 12वीं कक्षा को मिलाकर देखें तो वे 100 प्रतिशत स्कोर नहीं करते हैं, लेकिन यदि केवल बारहवीं कक्षा पर विचार करें, तो उन्हें सौ प्रतिशत मिलता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 अक्टूबर को और तीसरी कटऑफ 16 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की स्पेशल कटऑफ 25 अक्टूबर को आएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय चौथी कटऑफ 30 अक्टूबर को और फिर पांचवीं कटऑफ 8 नवंबर को जारी की जाएगी।

–आईएएनएस

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

editors

Read Previous

छात्रों ने कक्षा में शिक्षक के सिर पर डाला कूड़े का डब्बा, वीडियो वायरल

Read Next

विजय हजारे : रुतुराज ने लगातार तीन शतक जड़े, द. अफ्रीका वनडे के लिए मजबूत दावेदारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com