राहुल का ‘सरेंडर’ वाला बयान पाकिस्तान में बना हेडलाइन, रिजिजू ने दी सीमा ना पार करने की सलाह

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाती रही है। एक तरफ जहां हाल ही में उनके द्वारा प्रधानमंत्री के ‘नरेंदर सरेंडर’ वाले बयान पर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अब राहुल गांधी के इस बयान को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी बड़ी प्रमुखता से दिखा रहा है।

इतना ही नहीं पाकिस्तान अब राहुल गांधी के इस बयान को लेकर दावा कर रहा है कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर किया था, पाकिस्तान ने नहीं। पाकिस्तान अब उनके बयान के जरिए पूरे विश्व में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने में जुट गया है।

दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ख्वाजा आसिफ राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कह रहे हैं कि भारत के नेता राहुल गांधी ने पीएम का नाम नरेंदर सरेंडर रख दिया है। मैनें कम से कम इससे ज्यादा किसी नेशनल लीडर की मिट्टी पलीद होते नहीं देखी। लोकसभा में विपक्ष के नेता उन्हें ‘नरेंदर सरेंडर’ कह रहा है, यानी भारत की तरफ से मान लिया गया है कि सरेंडर नरेंद्र मोदी ने किया है।

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर सरेंडर करने वाले बयान को लेकर पलटवार किया। किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद को सीमा ना पार करने की सलाह दे डाली।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा, ”मूर्खता और विरोध की भी एक सीमा होती है। क्या कांग्रेस पार्टी में कोई ऐसा नहीं है, जो उन्हें बताए कि विपक्षी पार्टी में होने का मतलब देश का विरोध करना नहीं है?”

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया हो। इससे पहले जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो चौबीसों घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य फैलाते हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उस वक्त भी राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए भारत की मोदी सरकार पर हमला बोला था।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

भूपेश बघेल ने जाति जनगणना, डीएपी संकट और बेंगलुरु हादसे पर भाजपा को घेरा, संबित पात्रा को ‘मानसिक रूप से पैदल’ बताया

Read Next

टेस्ट सीरीज के लिए यूके पहुंची भारतीय टीम, ‘गिल एंड कंपनी’ के हौसले बुलंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com