पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को दी बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की इच्छा जताई।

डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के उम्मीदवार ली जे-म्यांग बुधवार को नए राष्ट्रपति चुने गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कोरिया गणराज्य का राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को बधाई। हम भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और इसे मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने को लेकर तत्पर हैं।”

2022 में पिछले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति यूं सुक योल से एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हारने के बाद ली की जीत एक शानदार वापसी है।

यूं सुक योल के बीते साल दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के प्रयास ने ली के राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ किया। लेकिन, इसने देश में राजनीतिक विभाजन को और गहरा कर दिया। साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका की टैरिफ नीतियों से लेकर उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु हथियार कार्यक्रम तक की कई चुनौतियों को बढ़ा दिया।

सभी वोटों की गिनती के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के ली ने 49.42 प्रतिशत वोट हासिल किए, जबकि उनके कंजरवेटिव पीपल पावर पार्टी (पीपीपी) के प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत वोट मिले।

इस बीच, भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को 2015 में ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की राजकीय यात्रा की थी।

इसके अलावा, जुलाई 2018 में तत्कालीन दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन की भारत यात्रा के अवसर पर दोनों देशों एक बयान जारी किया था, जिसमें ‘जनता, समृद्धि, शांति और हमारे भविष्य के लिए दृष्टिकोण’ की रूपरेखा पर जोर दिया गया था।

हालांकि, 2019 में पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया और योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान, उन्होंने गिम्हे शहर को एक बोधि वृक्ष का पौधा भेंट किया और अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त किया।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

‘मुझे आपने 18 साल इंतजार करवाया’… आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली

Read Next

भारतीय हज मिशन ने तैनात की सहायता टीम, मीना यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की करेगी मदद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com