पाकिस्तान चला रहा आतंकवाद की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी : तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का वैश्विक संदेश पहुंचाने के तहत सात सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के ऐलान को सराहनीय कदम बताया। यह प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति के बारे में अवगत कराएगा। तरुण चुघ ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान में आतंक को समर्थन देने वाली सरकार पर कूटनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पाकिस्तान का घिनौना, भद्दा और घटिया चेहरा बेनकाब करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने सर्वदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को दुनियाभर में भेजने का फैसला किया है, जो एक सराहनीय कदम है। यह फैसला पाकिस्तान में आतंक को समर्थन देने वाली सरकार पर कूटनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक भी है। पूरे विश्व को यह प्रतिनिधिमंडल जानकारी देगा कि किस तरह पाकिस्तान आतंकवाद की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी चला रहा है। आतंकी घटना विश्व में कहीं भी हो, उसके तार पाकिस्तान से निकलते हैं और यही पाकिस्तान का असली चेहरा है। यह प्रतिनिधिमंडल पूरे विश्व को पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाएगा।”

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, “पाकिस्तान प्रायोजित आतंक को पूरे विश्व में बताने वाले प्रतिनिधिमंडल को लेकर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। यह दर्शाता है कि उनके लिए तुष्टिकरण से बढ़कर कुछ नहीं है। जब देश एकता का परिचय दे रहा है, तो उस समय कांग्रेस सूची में नाम नहीं होने को लेकर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के लिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा का नहीं बल्कि निजी स्वार्थ का मामला है। केंद्र सरकार ने विपक्ष को प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर देश को एकजुट करने का प्रयास किया है। मगर, कांग्रेस इसको भी राजनीतिक स्वार्थ की चौखट पर गिराने में लगी हुई है।”

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य विजय नहीं है, बल्कि भारत की कूटनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन है। देश चाहता है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस प्रतिनिधिमंडल का समर्थन करे।”

भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “जिनके (कांग्रेस) समय में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद सिर्फ क्रिकेट बंद हुआ हो और उन्होंने सिर्फ आतंकी घटना के बाद सफेद झंडे दिखाए हों, वह आज सवाल उठा रहे हैं। भारत ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि निर्दोष लोगों पर हमला करने वाले आतंकी और उनके सरगना को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा और भारत ने ऐसा करके दिखाया है।”

–आईएएनएस

सेशेल्स के साथ भारत ने संबंधों को दी नई मजबूती, 1250 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 से 29 जून तक की सेशेल्स राजकीय यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए...

ऐसा नहीं कि गुजरात में गरीबी नहीं, पर इसका असली मतलब पूर्वांचल में समझ आया: अमित शाह

गांधीनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए कल्याणकारी...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

admin

Read Previous

यूरोपीय बिरादरी की इजरायल से अपील, ‘ गाजा में दिखाएं संयम, अपनी वर्तमान नीति को बदले देश’

Read Next

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से दोस्ती, जांच के घेरे में पुरी की प्रियंका सेनापति

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com