प्रधानमंत्री मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति की द्विपक्षीय बैठक, संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने अफ्रीकी संघ की अध्यक्षता संभालने के लिए अंगोला को हार्दिक बधाई दी।

राष्ट्रपति लौरेंको के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और अंगोला अपने द्विपक्षीय संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हालांकि, हमारे संबंध बहुत पुराने हैं, उस समय से जब अंगोला अपनी आजादी के लिए लड़ रहा था तब भारत ने पूरे विश्वास और मित्रता के साथ उसका समर्थन किया था।”

अफ्रीकी संघ का नेतृत्व करने के लिए अंगोला को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्थायी सदस्यता प्राप्त हुई। भारत और अफ्रीकी देशों ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ मिलकर आवाज उठाई। आज, हम, वैश्विक दक्षिण – उसकी आशाओं, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के लिए एकजुट होकर बोलते हैं।”

प्रधानमंत्री ने पिछले दशक में भारत-अफ्रीका सहयोग में बढ़ती गति का जिक्र करते हुए कहा कि आपसी व्यापार लगभग 100 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले दस वर्षों में, हमने अफ्रीका भर में 17 नए दूतावास खोले हैं। भारत ने अफ्रीकी देशों को 12 बिलियन डॉलर से अधिक की क्रेडिट लाइनें प्रदान की और 700 मिलियन डॉलर का अनुदान दिया।” उन्होंने कहा कि आठ अफ्रीकी देशों में व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए, और पांच और देशों में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में साझेदारी जारी है।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति लौरेंको ने कहा, “मैं प्रशंसा और मित्रता का संदेश देने भारत आया हूं, जिसका इतिहास वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और राजनीतिक उपलब्धियों से समृद्ध है।” उन्होंने कहा, “हम ऐसे संबंध चाहते हैं जो ठोस और हासिल करने लायक उद्देश्यों पर आधारित हों और जिनके व्यावहारिक परिणाम हमारे लोगों के जीवन को प्रभावित करें।”

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

पाकिस्तान से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध सही कदम : हरीश रावत

Read Next

बांग्लादेश : कट्टरपंथी इस्लामी समूह की महिला सुधार निकाय को भंग करने की मांग, निकाली रैली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com