यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की भारत और पाकिस्तान से अपील, कहा- तनाव बढ़ाने से बचें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान से सैनिकों के बीच गोलीबारी की खबरों के मद्देनजर उपमहाद्वीप में तनाव बढ़ाने से बचने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने इस बात की जानकारी दी है।

उप-प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को कहा, “वह दोनों सरकारों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह करते हैं।”

उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा, “यूएन महासचिव भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।”

भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को लगातार चौथे दिन पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने तुरंत और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

हक ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) उस क्षेत्र में मौजूद नहीं है, जहां यह हमला हुआ।

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक टीवी चैनल से कहा कि दोनों देशों के बीच टकराव का तत्काल खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, “महासचिव का दृढ़ विश्वास है कि सबसे जटिल मुद्दों को भी सार्थक और रचनात्मक बातचीत से शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “वे दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य किसी भी पहल का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, जो बातचीत को बढ़ावा देती है और इसे फिर से शुरू करती है।”

हक ने कहा, “महासचिव 22 अप्रैल के आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और जवाबदेही और न्याय के महत्व पर जोर देते हैं।”

बता दें कि आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें हमलावर अंधाधुंध गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने वाला पहला देश बन सकता है : ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

Read Next

यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com