गाजा में आटे का संकट गहराया, यूएन एजेंसी ने जताई चिंता

गाजा । संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने रविवार को जानकारी दी कि गाजा पट्टी में उसका आटा भंडार पूरी तरह समाप्त हो गया है। इस संकट के लिए एजेंसी ने इजरायल द्वारा खाद्य और मानवीय सहायता के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है।

यूएनआरडब्ल्यूए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारा आटा भंडार इस सप्ताह की शुरुआत में ही खत्म हो गया।” एजेंसी ने चेतावनी दी कि गाजा में भूख की स्थिति लगातार खराब हो रही है और हजारों लोग, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं, चैरिटी संस्थाओं द्वारा वितरित गर्म भोजन पर जीवन यापन कर रहे हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए ने बताया कि लगभग 3,000 ट्रक जीवन रक्षक सहायता सामग्री के साथ गाजा में प्रवेश के लिए तैयार हैं। एजेंसी ने एक बार फिर से गाजा पर लगे प्रतिबंध हटाने और दो मिलियन से अधिक फिलिस्तीनियों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने 2 मार्च से गाजा में सभी मानवीय सहायता के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद 18 मार्च को हमास के साथ दो महीने की संघर्षविराम अवधि समाप्त करते हुए इजरायल ने गाजा पर भीषण हवाई और जमीनी हमले फिर से शुरू कर दिए।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में अब तक 2,151 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 5,598 घायल हुए हैं। अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में मृतकों की संख्या 52,243 तक पहुंच गई है, जबकि 117,639 लोग घायल हो चुके हैं।

इसी बीच, शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने भी बताया कि गाजा में उनके खाद्य भंडार समाप्त हो गए हैं क्योंकि सीमा पार करने वाले रास्ते अब भी बंद हैं। मार्च के अंत में एजेंसी ने कहा था कि गाजा में संचालित उसकी सभी 25 बेकरी ईंधन और आटे की कमी के चलते बंद हो गई हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा, “गाजा में फिलिस्तीनी बच्चे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।” उन्होंने इजरायली सरकार पर आरोप लगाया कि वह खाद्य और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को जानबूझकर और राजनीतिक कारणों से रोक रही है।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों की रिपोर्टों के अनुसार, गाजा पर इस तरह की अब तक की सबसे लंबी नाकेबंदी ने वहां के पहले से ही नाजुक बाजारों और खाद्य प्रणालियों को तबाह कर दिया है। लोग अब जीवित रहने के लिए आखिरी रास्तों का भी सहारा नहीं ले पा रहे हैं।

इधर, इजरायल का कहना है कि गाजा में प्रतिबंध लगाना हमास के नियंत्रण को कमजोर करने के लिए आवश्यक है। हालांकि, इजरायली अधिकारी बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि गाजा में मानवीय सहायता की कोई कमी नहीं है और हमास पर आपूर्ति रोकने का आरोप लगा रहे हैं।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

विदेश में रहने वाले भारतीय भी कर सकेंगे इन्वेस्ट, एनआरआई की निवेश लिमिट 24 फीसदी हुई

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार रविवार के दिन लोकसभा में आम बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट में केंद्रीय मंत्री ने नॉन-रेसिडेंट...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

बांग्लादेश: अवामी लीग के नेता की जेल में मौत, युनूस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ढाका । बांग्लादेश में दो अलग-अलग घटनाओं में अवामी लीग से जुड़े नेताओं की मौत ने अंतरिम सरकार के तहत कथित राजनीतिक दमन और लक्षित हिंसा के आरोपों को एक...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए के ऑपरेशन को बलूच जनता और नेताओं का समर्थन

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हीरोफ 2.0’ को विभिन्न सशस्त्र संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और...

माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल, एसओपी की मांग

प्रयागराज । प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

admin

Read Previous

समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनाने का काम करेंगे : केशव प्रसाद मौर्य

Read Next

रांची में फ्लाईओवर रैंप विवाद ने तूल पकड़ा, आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com