पहलगाम आतंकी हमले से दुखी अर्जुन बिजलानी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

मुंबई । टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विजेता अर्जुन बिजलानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वो आहत हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए म्यूजिक वीडियो ‘जा उसका हो जा’ को प्रमोट न करने का फैसला किया है।

बिजलानी अपने म्यूजिक वीडियो का प्रचार करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रमोशन न करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन में समय देना चाहता था, लेकिन देश में मौजूदा हालात की वजह से ऐसा न करने का फैसला लिया। हालात सामान्य हो जाएं तो हम ‘जा उसका हो जा’ गाने को बेहतर तरीके से प्रमोट करेंगे।”

15 से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके अभिनेता ने बताया कि इसमें काम करने से उन्हें अपने स्किल से जुड़े रहने में मदद मिलती है और अपने प्रदर्शन और रचनात्मकता के नए आयाम तलाशने का भी मौका मिलता है। म्यूजिक वीडियो उनके अभिनय के प्रति जुनून को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अर्जुन ने कहा, “मैं कई म्यूजिक वीडियो बना चुका हूं, जो छोटी-छोटी कहानियों को सुनाते हैं। यह अभिनय के प्रति मेरे जुनून को जिंदा रखता है। वास्तव में यह 4 या 5 मिनट की अवधि में तैयार एक छोटी फीचर फिल्म की तरह है, जिसमें आप प्रदर्शन करते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह से कही गई कहानी के म्यूजिक वीडियो को लोग और भी पसंद करते हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अर्जुन बिजलानी को ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘नागिन’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें पिछली बार टीवी शो ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ में देखा गया था और हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आए थे।

बिजलानी ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ समेत कई शो को होस्ट भी कर चुके हैं। अर्जुन ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में भाग लिया और विजेता भी रहे।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

भारतीय नौसेना ने की एंटी-शिप फायरिंग, कहा किसी भी मुकाबले के लिए तैयार

Read Next

विवादों में रही, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, ‘फुले’ ही नहीं इन फिल्मों का भी हुआ विरोध

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com