भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 78,000 के पार

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 1,114 अंक या 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,158 और निफ्टी 307 अंक या 1.31 प्रतिशत बढ़कर 23,744 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। निफ्टी बैंक 936 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,054 पर था।

इसके अतिरिक्त, एनर्जी, ऑटो, फार्मा और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त बनी हुई है। वहीं, मीडिया और आईटी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का ट्रेड है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 244 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,589 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 81 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,431 पर था।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप लूजर्स थे।

आईटी शेयरों के खराब प्रदर्शन की वजह अमेरिका में टैरिफ के कारण बढ़ती मंदी की आशंका को माना जा रहा है, जिसका असर पूरे सेक्टर की आय पर हो सकता है।

एशियाई बाजारों में जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 39,669.39 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,275.70 पर और नैस्डैक 3.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,307.16 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 अप्रैल को दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दूसरे दिन भी बिकवाली जारी रखी और उसी दिन 2,512.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

गाजा पर इजरायली हमलों में 19 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत

Read Next

आईपीएल 2025 में खेला गया पहला सुपर ओवर, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com