गाजा पर इजरायली हमलों में 19 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत

गाजा । गाजा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हमलों में कम से कम 19 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। गाजा सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) के प्रवक्ता महमूद बसल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि गाजा शहर के उत्तर-पूर्व में अल-तुफाह पड़ोस में हसौना परिवार के घर को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कई बच्चों और महिलाओं समेत 10 लोग मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी के उत्तर में जबालिया क्षेत्र में इजरायली सेना ने तीन लोगों की हत्या कर दी और अन्य को घायल कर दिया।

प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस में इजरायली ड्रोन हमलों में कम से कम दो बच्चों समेत पांच लोगों की जान गई। वहीं, केंद्रीय नुसेरात शहर में विस्थापितों को भोजन वितरित करने वाले एक टेंट पर इजरायली विमान के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह से ही गाजा सिटी के पूर्वी हिस्सों, बेत हनून और बेत लाहिया क्षेत्रों में इजरायली तोपखाने से लगातार गोला-बारी की जा रही है।

इस बीच, हमास के सशस्त्र विंग अल-कसम ब्रिगेड ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने गाजा सिटी के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-वफा अस्पताल के पास तीन इजरायली मर्कावा-4 टैंकों को निशाना बनाया। हालांकि, इजरायली सेना ने अब तक इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि 18 मार्च से गाजा पट्टी में फिर से शुरू किए गए अभियान के तहत हमास के राजनीतिक ब्यूरो के कुल 11 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं।

बयान के अनुसार, फिर से शुरू किए गए अभियानों में अब तक वायुसेना के 350 लड़ाकू विमानों और विमानों ने लगभग 1,200 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। 100 से अधिक लक्ष्य सटीक हमलों में नष्ट किए गए हैं, और गाजा पट्टी में आतंकी संगठनों के सैकड़ों आतंकियों व सैन्य कमांडरों को मार गिराया गया है।

गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि पिछले 24 घंटों में गाजा में कम से कम 25 लोग मारे गए और 89 अन्य घायल हुए हैं। लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, इजरायल द्वारा गाजा पर फिर से आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 1,652 हो गई है, तथा अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कुल मरने वालों की संख्या 51,025 हो गई है।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में 1 की मौत, कई घायल

Read Next

भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 78,000 के पार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com