अमेरिका: भारतीय मूल का डॉक्टर नियंत्रित दवा के वितरण की साजिश में दोषी करार

न्यूयॉर्क । अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर नील आनंद को 2.3 मिलियन डॉलर की साजिश के तहत नियंत्रित दवाओं के अवैध वितरण और हेल्थकेयर फ्रॉड में भाग लेने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। यह जनकारी अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को दी।

48 वर्षीय नील आनंद को मंगलवार को पेंसिल्वेनिया की एक संघीय अदालत ने दोषी करार दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आनंद ने ऑक्सीकोडोन नामक दर्द निवारक और अत्यधिक नशे की लत लगाने वाली नियंत्रित दवा के लिए प्री-साइन्ड प्रिस्क्रिप्शन (पूर्व हस्ताक्षरित नुस्खा) जारी किए। इन नुस्खों का उपयोग उसके इंटर्न्स ने किया, केवल नौ मरीजों को ट्रीट करने में 20,850 टैबलेट का उपयोग किया गया।

न्याय विभाग ने कहा, “ऑक्सीकोडोन एक ओपिओइड दर्द निवारक है जिसका उपयोग नशे के लिए भी किया जाता है और अमेरिका में इसकी लत महामारी का रूप लेती जा रही है।”

आरोप में, आनंद के “मेडिकली अनावश्यक प्रिस्क्रिप्शन मेडिकेशन्स” को ‘गुडी बैग्स’ (लुभावने तौर पर) का नाम दिया गया है। ये दवाएं उन मरीजों को दी जाती थीं जो नियंत्रित दवाएं प्राप्त करना चाहते थे। ये दवाएं उन फार्मेसियों के माध्यम से दी जाती थीं जो आनंद के स्वामित्व में थीं।

अभियोजन पक्ष ने कहा, “आनंद ने इन अनावश्यक दवाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और सरकारी बीमा योजनाओं से भुगतान लिया, जिनकी कुल राशि 2.3 मिलियन डॉलर थी।”

जब आनंद को जांच की जानकारी हुई, तो उसने धोखाधड़ी से प्राप्त करीब 1.2 मिलियन डॉलर की राशि को अपने पिता के नाम और नाबालिग बेटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया ताकि इस राशि को छुपाया जा सके।

आनंद को अगस्त में सजा सुनाई जाएगी। उन्हें 2019 में चार अन्य लोगों के साथ आरोपित किया गया था। इनमें से तीन के पास विदेशी विश्वविद्यालयों की मेडिकल डिग्री थी, लेकिन उनके पास अमेरिका में चिकित्सा अभ्यास का लाइसेंस नहीं था।

इससे पहले, 14 दिसंबर 2017 को अमेरिका के नेवादा राज्य में एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर देवेंद्र पटेल को इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। उन पर भी “प्रिस्क्रिप्शन ओपिओइड्स के अवैध वितरण और हेल्थकेयर फ्रॉड” का आरोप लगाया गया था।

यूएस अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस और अन्य अधिकारियों ने उस समय बताया था कि डॉ. पटेल ने मई 2014 से सितंबर 2017 तक नियमित रूप से फेंटेनाइल, हाइड्रोकोडोन और ऑक्सीकोडोन जैसी दवाएं बिना किसी उचित चिकित्सकीय कारण के प्रिस्क्राइब कीं।”

पटेल रेनो शहर की संघीय अदालत में पेश हुए थे। हालांकि उन्होंने गुनाह कबूल नहीं किया था।

–आईएएनएस

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

admin

Read Previous

नीमच : अमित शाह ने सीआरपीएफ परेड में लिया हिस्सा, मंच से बोले-देश सशक्त और समृद्ध, उसमें आपके परिवार का योगदान अतुलनीय

Read Next

यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में 1 की मौत, कई घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com