सरकार और कारोबार में बड़े पैमाने पर एआई को लागू करने के लिए यह सही समय: आईटी सचिव

नई दिल्ली । भारत में सरकार और कारोबार में बड़े पैमाने पर एआई को लागू करने के लिए यह सही समय है। देश न सिर्फ ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मूवमेंट में भाग लेगा, बल्कि उसका नेतृत्व भी करना चाहता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय में सचिव, एस कृष्णन ने यह बयान दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट के अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह समय सरकार और कारोबार में बड़े पैमाने पर एआई को लागू करने का है।

कृष्णन ने आईएएनएस से कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि नवीनतम तकनीक से अपडेट रहें और कहीं भी पीछे न रहे। भारत तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे रहना चाहिए।”

एआई को भारत के लिए अगला बड़ा अवसर बताते हुए, आईटी सचिव ने इसके प्रभाव की तुलना “वाई2के मूमेंट” से की, जिसने देश के आईटी क्षेत्र को बदल दिया।

कृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत इनोवेशन, समावेशिता और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देकर एआई के भविष्य को आकार दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “हमारा ध्यान कंप्यूट, आधारभूत मॉडल, कौशल विकास और एक ऐसा एआई इकोसिस्टम बनाने पर है जो लोकतांत्रिक होने के साथ समावेशी हो।”

कृष्णन ने आईएएनएस से कहा, “नियमन का उद्देश्य अवसरों को बाधित करना नहीं होना चाहिए। इसका उद्देश्य एआई की सार्थक, सुरक्षित और व्यापक तैनाती को सक्षम बनाना होना चाहिए।”

भारत के मंगल ऑर्बिटर मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एआई में “मंगलयान” जैसी सफलता की तलाश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर एआई को भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की तरह विकसित किया जाए तो यह सभी क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव वाला राष्ट्रीय संसाधन बन सकता है।

सिविल सोसाइटी और थिंक टैंक की भूमिका पर एक सवाल का जवाब देते हुए कृष्णन ने कहा कि सरकार एआई में बहु-हितधारक दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “हम सिविल सोसाइटी, शिक्षाविदों और अन्य लोगों के लिए बातचीत का हिस्सा बनने के लिए जगह बनाना चाहते हैं। वास्तव में, कभी-कभी मुझे लगता है कि हम काम करने की तुलना में परामर्श करने में अधिक समय खर्च कर रहे हैं।”

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

भारत ने बिली जीन किंग कप 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

Read Next

गाजा में तुरंत खत्म हो युद्ध : इजरायल के भीतर उठी आवाज, पूर्व खुफिया अधिकारियों का नेतन्याहू को पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com