भारत ने बिली जीन किंग कप 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

पुणे । टीम इंडिया ने बिली जीन किंग कप एशिया-ओसनिया ग्रुप 1 में दूसरा स्थान हासिल करके बिली जीन किंग कप 2025 में अपनी प्लेऑफ की जगह पक्की कर ली है। मेजबान टीम ने शनिवार को पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के अपने अंतिम गेम में कोरिया गणराज्य के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश किया।

यह केवल दूसरी बार है जब भारत ने बिली जीन किंग कप के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है, इससे पहले 2020 में ऐसा किया था। मेजबान टीम के साथ, न्यूजीलैंड ने आईटीएफ, एआईटीए और पीएमडीटीए के सहयोग से एमएसएलटीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

श्रीवल्ली भामिदीपती के लिए बिली जीन किंग कप में यह एक स्वप्निल शुरुआत थी, क्योंकि उन्होंने टूर्नामेंट में अपना बेदाग रिकॉर्ड बरकरार रखा। 248वीं रैंकिंग वाली सोह्युन पार्क के खिलाफ खेलते हुए, श्रीवल्ली ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर वापसी की। हैदराबाद की इस युवा खिलाड़ी ने 2 घंटे और 52 मिनट में 5-7, 6-3, 7-6 (7-5) के स्कोर के साथ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

भारत के लिए1-0 की बढ़त के साथ दूसरे एकल मैच में प्रवेश करते हुए, सहजा यमलापल्ली ने डेयोन बैक के खिलाफ खेलने के लिए सेंटर कोर्ट पर कदम रखा। दोनों सेटों में शुरुआती झटके झेलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी ने दृढ़ संकल्प दिखाया। दूसरे सेट में 1-5 से पिछड़ने के बाद, सहजा ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन अंततः एक घंटे और 45 मिनट में 3-6, 4-6 के स्कोर से पिछड़ गईं।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भारत की बेहद अनुभवी युगल जोड़ी अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे ने सबसे जरूरी समय पर कदम बढ़ाया और टीम को सोह्युन पार्क और डेबिन किम के खिलाफ जीत दिलाई। भारतीय जोड़ी ने धैर्य बनाए रखा और नेट और बेसलाइन पर एक-दूसरे का साथ दिया, सही कोण ढूंढ़ते हुए एक घंटे और 15 मिनट में 6-4, 6-3 से जीत हासिल की।

सुहाना द्वारा प्रायोजित भारतीय टीम अब बिली जीन किंग कप 2025 के प्लेऑफ में जाएगी और 2025 क्षेत्रीय ग्रुप I इवेंट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों के साथ खेलेगी। प्ले-ऑफ तीन टीमों के समूह के रूप में लड़े जाएंगे, जिसमें ग्रुप विजेता 2026 क्वालीफायर में आगे बढ़ेंगे।

यह टूर्नामेंट भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल और युवा कल्याण मंत्रालय (महाराष्ट्र) द्वारा संचालित किया गया था।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

हमास ने जारी किया इजरायली-अमेरिकी बंधक का वीडियो, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Read Next

सरकार और कारोबार में बड़े पैमाने पर एआई को लागू करने के लिए यह सही समय: आईटी सचिव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com