भारत दौरे पर चिली के राष्ट्रपति बोरिक, विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक से मुलाकात कर खुशी हुई। हमारे दीर्घकालिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।”

विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी बातचीत से नई साझेदारियां और अधिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।”

इससे पहले दिन में बोरिक पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हवाई अड्डे पर उतरने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विदेश मंत्रालय ने पोस्ट किया, “आपका स्वागत है, राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक! चिली के राष्ट्रपति बोरिक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।”

राष्ट्रपति बोरिक के साथ मंत्रियों, संसद सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और भारत-चिली सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल प्रमुख चिलीवासियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

चिली के राष्ट्रपति 5 अप्रैल को अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा भी करेंगे।

भारत पहुंचने के बाद चिली के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “सुबह 6:30 बजे दिल्ली में। ऐसे समय में जब बहुपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक जरूरी है। हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके साथ हम कृषि व्यवसाय, इनोवोवेशन, रचनात्मक उद्योगों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए समान आधार और अवसर साझा करते हैं।”

राष्ट्रपति बोरिक ने कहा, “हम अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए यहां आए हैं और इसीलिए मेरे साथ सरकारी अधिकारी, राष्ट्रीय कांग्रेस, व्यापार जगत के नेता, इनोवेशन, संस्कृति के क्षेत्र के नेता, प्रतिष्ठित प्रोफेसर और छात्र मौजूद हैं। कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। मैं आपको जानकारी देता रहूंगा!”

–आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून के महाभियोग पर 4 अप्रैल को फैसला सुनाएगा संवैधानिक न्यायालय

Read Next

म्यांमार : भूकंप के बाद चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, मौतों का आंकड़ा 2,056 पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com