दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री ने संजय गांधी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, कहा- अगले 100 दिन में अस्पतालों में दिखेगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पाई जाने वाली खामियों को लेकर अस्पताल प्रशासन को विशेष निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने जनता को आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिया है।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मैं हर चीज में बुराई की जगह अच्छाई देखता हूं। अस्पताल में कमियां हैं। संबंधित अधिकारियों को कमियां सुधारने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद है कि अच्छा काम होगा। डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं वादा कर रहा हूं कि अगले 100 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने आगे कहा कि हर एक हॉस्पिटल में साफ-सफाई और दवाइयों से लेकर हर चीज बदली हुई नजर आएगी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने कहा, “आज संजय गांधी हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की स्थिति को नजदीक से देखा और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। समर्पित सेवा और जनहित ही हमारी प्राथमिकता है।”

गौरतलब है कि दिल्ली में रेखा सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह तमाम मंत्री पहुंच रहे हैं और औचक निरीक्षण कर पाई जाने वाली अनियमितताओं और खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। साथ ही यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली की स्थिति को सुधारा जाएगा।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

तमिलनाडु सरकार के बजट का क्षेत्रीय दल डीएमडीके ने किया स्वागत, नेता बोलीं ‘इसमें हमारे विचारों की झलक’

Read Next

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करना ऐतिहासिक कदम : आप सांसद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com