शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 2.1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, टीसीएस और एसबीआई के निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला कारोबारी हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस कारण देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के मार्केटकैप में 2,10,254.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

इस तेजी में सबसे अधिक फायदा देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निवेशकों को हुआ है।

बीते हफ्ते सेंसेक्स 1,134.48 अंक या 1.55 प्रतिशत और निफ्टी 427.8 अंक या 1.93 प्रतिशत बढ़ा है।

टीसीएस का मार्केटकैप 46,094.44 करोड़ रुपये बढ़कर 13,06,599.95 करोड़ रुपये हो गया है।

एसबीआई का मार्केटकैप 39,714.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,951.53 करोड़ रुपये हो गया है।

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के वैल्यूएशन में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। कंपनी का मार्केटकैप 35,276.3 करोड़ रुपये बढ़कर 9,30,269.97 करोड़ रुपये हो गया है।

एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का मार्केटकैप 11,425.77 करोड़ रुपये बढ़कर 5,05,293.34 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,939.13 करोड़ रुपये बढ़कर 8,57,743.03 करोड़ रुपये हो गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,819.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,802.92 करोड़ रुपये हो गया है।

इसके अलावा शीर्ष 10 में तीन कंपनियों – एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केटकैप में कमी दर्ज की गई है।

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 31,832.92 करोड़ रुपये कम होकर 12,92,578.39 करोड़ रुपये हो गया है।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,535.74 करोड़ रुपये कम होकर 5,20,981.25 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, इन्फोसिस का मार्केटकैप 955.12 करोड़ रुपये कम होकर 7,00,047.10 करोड़ रुपये रह गया है।

बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा था। लगातार तीन हफ्तों की गिरावट के बाद शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 22,552.50 और सेंसेक्स 1.55 प्रतिशत बढ़कर 74,332.58 पर बंद हुआ।

3 मार्च से 7 मार्च के कारोबारी सत्र में स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.66 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 5.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

Read Next

मार्केट आउटलुक: खुदरा महंगाई, एफआईआई और ट्रंप की टैरिफ नीति से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com