भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर शमी के घर उत्साह, परिवार ने कहा- टीम इंडिया जीतेगी मुकाबला

अमरोहा । आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में कीवी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस बीच, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं। साथ ही, शमी के घर पर एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है, जहां परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर मैच देख रहे हैं।

मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीब ने कहा, “आज का मैच काफी महत्वपूर्ण है और पिछली बार भारत ने वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था, मगर जीत नहीं मिल पाई थी। मुझे उम्मीद है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करेगी। मुझे अपने भाई से उम्मीद है कि वह आज भी टीम के लिए पांच विकेट लेंगे।”

मोहम्मद शमी के छोटे भाई कैफ ने कहा कि हमें यही उम्मीद है कि टीम इंडिया आज के मैच में जीत दर्ज करेगी और शमी इस मैच में भारत के लिए विकेट लेंगे। भारत और न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए घर पर पूरे इंतजाम किए गए हैं और टीवी स्क्रीन पर इसका लुत्फ उठाया जा रहा है।

शमी के रिश्ते के भाई मोहम्मद इमरान ने कहा कि अल्लाह ने चाहा तो आज का मैच भारत जीतेगा। मुझे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर भारतीय टीम का रिकॉर्ड देखा जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा है।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा था कि पिच आगे चलकर धीमी हो सकती है। ऐसे में उनकी टीम स्कोर बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेगी। मैट हेनरी नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह पर नेथन स्मिथ को टीम में लाया गया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि उन्हें बाद में बल्लेबाजी करने से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में भी उनकी टीम ने आसानी से चेज किया था। अंत में यही मायने रखता है कि उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है और भारतीय ड्रेसिंग रूम में यही चर्चा होती है कि परिस्थितियों के बजाय अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया : यून के महाभियोग केस में फैसले के दिन 10 में से 1 पुलिसकर्मी सोल में होगा तैनात

Read Next

पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बढ़ रही नाराजगी, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com