भारत-अमेरिका के बीच समुद्र में 50,000 किलोमीटर की अंडरसी केबल बिछाएगा मेटा, डिजिटल कनेक्टिविटी में होगा सुधार

नई दिल्ली । फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की प्रवर्तक कंपनी मेटा ने 50,000 किलोमीटर की लंबाई के अंडरसी केबल प्रोजेक्ट ‘वाटरवर्थ’ का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत-अमेरिका के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से दोनों देशों के बीच हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी का एक नया दौर शुरू होगा और इससे भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को भी सपोर्ट मिलेगा।

मेटा ने बताया कि नया प्रोजेक्ट वाटरवर्थ अमेरिका, भारत, ब्राजील, साउथ अफ्रीका और अन्य महत्वपूर्ण रीजन में इंडस्ट्री-लीडिंग कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा और यह प्रोजेक्ट इस दशक के अंत तक पूरा हो सकता है।

कंपनी ने आगे कहा कि प्रोजेक्ट वाटरवर्थ से इन इलाकों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा, डिजिटल पहुंच बढ़ेगी और टेक्नोलॉजी विकास के नए अवसर खुलेंगे।

एक बार जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा, इससे दुनिया के पांच महाद्वीप जुड़े होंगे और इसकी लंबाई 50,000 किलोमीटर होगी। यह उपलब्ध उच्चतम क्षमता वाली टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बनाई गई दुनिया का सबसे लंबा समुद्री केबल प्रोजेक्ट होगा।

मेटा के लिए यह प्रोजेक्ट काफी अहम है, क्योंकि कंपनी के सभी प्लेटफॉर्म पर भारत में यूजर्स की संख्या 100 करोड़ से भी ऊपर है। भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट भी तेजी से गांव और कस्बों तक पहुंच रहा है। ऐसे में मेटा इन सभी को अपने यूजर्स के रूप में देखती है और इससे कंपनी के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

मेटा ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि कंपनी अपनी तरह की पहली रूटिंग का उपयोग कर रही है, जिसके तहत समुद्र में 7,000 मीटर तक की गहराई पर पानी में केबल बिछाई जाएगी। इसके अलावा जहाज के लंगरों और अन्य खतरों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, जैसे कि तट के पास उथले पानी में दफन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा।

प्रोजेक्ट वाटरवर्थ एक मल्टी-बिलियन डॉलर प्रोजेक्ट है। इससे डिजिटल हाईवे की विश्वसनीयता और पैमानों में बढ़ोतरी होगी। यह प्रोजेक्ट इस दशक के अंत तक पूरा हो सकता है।

मेटा के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “भारत में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग से प्रेरित होकर, यह निवेश आर्थिक विकास, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समावेशन के प्रति मेटा की प्रतिबद्धता को दिखाता है और यह भारत के संपन्न डिजिटल परिदृश्य और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को भी बढ़ावा देता है।”

अंडरसी केबल प्रोजेक्ट दुनिया के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की रीढ़ की हड्डी है। दुनिया का 95 प्रतिशत डेटा ट्रैफिक इन्हीं केबलों के होकर गुजरता है।

–आईएएनएस

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

पीएलआई का फायदा, एप्पल आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली । भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है,...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को सलाह...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

काठमांडू । चीन ने हमेशा नेपाल के साथ अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल हिमालयी देश में राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एक सीढ़ी के रूप में किया है, लेकिन अब नेपाल...

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

admin

Read Previous

‘माझी मुंबई’ टीम की जीत पर अक्षय ने दी सचिन और अमिताभ को बधाई, बोले- कैच से ही मैच जीते जाते हैं

Read Next

विफलता का स्मारक कहलाएगा 2025 का ‘कागजी भव्य दिव्य कुंभ’ : अखिलेश यादव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com