बांग्लादेश में जून 2026 तक आम चुनाव की संभावना

ढाका । बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच देश में आम चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।

चुनाव आयुक्त अबुल फजल मोहम्मद सनाउल्लाह ने यहां कहा, “(अंतरिम सरकार के) मुख्य सलाहकार ने पिछले साल 16 दिसंबर को अपने भाषण में उल्लेख किया था कि यदि चुनाव न्यूनतम सुधारों और राजनीतिक सहमति के साथ कराए जाने हैं, तो वे दिसंबर 2025 तक हो सकते हैं। हालांकि, यदि अधिक व्यापक सुधारों की आवश्यकता है, तो चुनाव जून 2026 तक हो सकते हैं।”

वह ढाका में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) सहित 18 विकास भागीदार देशों के राजदूतों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली दैनिक प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार, सनाउल्लाह ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में आयोग किसी अन्य चुनाव की तैयारी नहीं कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यदि सरकार निर्णय लेती है, तो आयोग राष्ट्रीय चुनावों से पहले स्थानीय सरकार के चुनाव आयोजित करने के लिए तैयार है।

पिछले साल अगस्त में एक बड़े राजनीतिक तख्तापलट में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अनौपचारिक रूप से देश छोड़ने को वैश्विक स्तर पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, शेख हसीना को हटाने के बाद 8 अगस्त 2024 को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था, लेकिन बांग्लादेश में हुई सामूहिक हिंसा ने न केवल उसके कमजोर लोकतंत्र को झटका दिया, बल्कि एक धर्मनिरपेक्ष राज्य होने की संभावना को भी धक्का पहुंचाया।

अंतरिम सरकार को कट्टरपंथी और चरमपंथी इस्लामी संगठनों को आश्रय देने के लिए भी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में किसी भी तरह के असंतोष को सबसे क्रूर तरीके से दबाया गया है। देश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं के उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आई हैं।

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी ने भी मौजूदा शासन के लिए कठिन समय का संकेत दिया है। ट्रंप 2.0 प्रशासन ने लोकतांत्रिक और चुनावी सुधारों पर अपना रुख पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है।

बांग्लादेश में अमेरिकी प्रभारी ट्रेसी जैकबसन ने मंगलवार को स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में यूनुस से मुलाकात की। वाशिंगटन ढाका को एक स्थिर और लोकतांत्रिक भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

मिल्कीपुर उपचुनाव में हुई वोटों की डकैती, चुने गए जनप्रतिनिधि सरकारी विधायक : अवधेश प्रसाद

Read Next

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो सैनिक शहीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com