बिहार : चिराग ने शुरू की आशीर्वाद यात्रा, हाजीपुर की जनता को बताया अभिभावक

बिहार : चिराग ने शुरू की आशीर्वाद यात्रा, हाजीपुर की जनता को बताया अभिभावक
पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)| लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट के बाद सोमवार को पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता रामविलास पासवान के जन्मदिन के मौके पर दोनों गुट ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

सांसद चिराग पासवान ने जहां अपने पिता और पार्टी नेता रामविलास की कर्मभूमि हाजीपुर से ‘आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत की, वहीं दूसरे गुट के नेतृत्व कर रहे सांसद पषुपति कुमार पारस ने पटना में पार्टी कार्यालय में पासवान की जन्मदिन मनाई।

बिहार के हाजीपुर में आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा, “पशुपति कुमार पारस मेरे लिए पिता समान हैं। मैं अपने पिता (रामविलास पासवान) की छवि उनमें देखता हूं। पिता के जाने के बाद आज जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वे मेरे साथ नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके दरवाजे तक गया, लेकिन उन्होंने मेरे लिए दरवाजा नहीं खोला। मेरे पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद परिवार को एक रखने की जिम्मेदारी मेरे चाचा (पशुपति पारस) की थी, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ परिवार को भी तोड़ने का काम किया।”

उन्होंने हालांकि यह भी कहा जब चाचा ने साथ छोड़ दिया तो हाजीपुर की जनता ही उनके अभिभावक हैं।

हाजीपुर के सुल्तानपुर में आयोजित समारोह में जुटी भीड़ से उत्साहित चिराग ने कहा, “मैं आप सबके पास आज आशीर्वाद लेने आया हूं। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होगी। 9 महीने भी नहीं हुए कि मेरे चाचा ने खंजर भोंका, इसलिए आज आपके बीच आया हूं। आशीर्वाद का हाथ कभी मेरे सर से उठने मत दीजिएगा। हाजीपुर को पापा मां समान मानते थे। हाजीपुर की वजह से ही पिता जी की पहचान थी।”

पटना-हाजीपुर मुख्य सड़क पर कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और घोड़ों के साथ चिराग का स्वागत किया।

इससे पहले, आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के लिए चिराग पासवान पटना पहुंचे। पटना हवाईअड्डे पर हजारों समर्थकों ने चिराग पासवान का सवगत किया। इस दौरन पटना के बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। कुछ देर चिराग वहां बैठे, बाद में हाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

चिराग इस दौरान अपनी गाड़ी पर खड़े रहे और लोग फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते रहे।

इधर, पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पारस गुट द्वारा रामविलास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोजपा संसदीय दल के नेता पशुपति कुमार पारस ने पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने दिवंगत बड़े भाई को नमन किया।

पारस अपने दिवंगत नेता और अपने बड़े भाई को याद करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भावुक होते हुए कहा कि “दिवंगत नेता की विचारधारा और उनके सिद्धांत को हमसभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ाना है।”

–आईएएनएस

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

महंगाई और परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी 3 महीने का राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली । कांग्रेस ने देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटालों, सामाजिक असमानता और केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया। पार्टी ने अगले तीन...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

admin

Read Previous

बेटे को बचाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पिता की मौत

Read Next

पेरिस हिल्टन ने कहा भविष्य में वह सहायक और मजेदार होंगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com