भवानीपुर में पहले 2 घंटों में केवल 7.5 प्रतिशत मतदान

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को पहले दो घंटों में उपचुनाव की तीनों सीटों के मुकाबले में सबसे कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हाई-प्रोफाइल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के पहले दो घंटों में केवल 7.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरी ओर, मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज के दो विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: 17.5 और 16.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

हालांकि मुर्शिदाबाद जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है, लेकिन भवानीपुर में विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र में कई मौकों पर नियमों का उल्लंघन कर रही है।

बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध रूप से सभा हुई। मैंने पुलिस से शिकायत की है लेकिन वे कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। यहां तक कि टिबरेवाल को निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात राज्य पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया है।

सीपीएम उम्मीदवार श्रीजीब विश्वास ने कहा कि मतदान केंद्रों के पास आपको विपक्ष के झंडे और बैनर नहीं मिलेंगे लेकिन बूथ के 200 मीटर के दायरे में तृणमूल कांग्रेस के झंडे हैं। मैंने पुलिस को बताया है लेकिन उन्होंने बात पर ध्यान नहीं दिया।

हालांकि, राज्य के परिवहन मंत्री और भवानीपुर के प्रभारी फिरहाद हकीम ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया, और कहा, “चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनात की हैं। वे हमारे बल नहीं हैं। केंद्र बलों की 5,000 कंपनियां भी तैनात करने दें, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा सभी बूथों पर मतदान एजेंट भी नहीं दे सकती है। मैं आपको बता रहा हूं वे अन्य क्षेत्रों से लोगों को लाएंगे और उन्हें बूथों में एजेंट के रूप में भेजने कोशिश करेंगे जो कि नियम के खिलाफ है। जब वे ऐसा करने में विफल रहेंगे तो वे चिल्लाना शुरू कर देंगे कि हम उनके एजेंटों को बैठने नहीं दे रहे हैं। यह हास्यास्पद है।”

बंगाल में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी का यह सीट जीतना जरूरी है। वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

editors

Read Previous

लखनऊ की व्यस्त सड़क पर अपराधी की गोली मारकर हत्या, हमलावर को जनता ने पकड़ा

Read Next

पेट्रोलियम की तरह ऑक्सीजन के रणनीतिक भंडार की जरूरत : नेशनल टास्क फोर्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com