विश्व आर्थिक मंच 2025 में शामिल होंगे अश्विनी वैष्णव, बोले ‘दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों को समझने के लिए उत्सुक’

नई दिल्ली । केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2025 में भाग लेंगे। रविवार को इसकी घोषणा की गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार समावेशी विकास (इंक्लूसिव ग्रोथ) और परिवर्तनकारी विकास (ट्रांसफोर्मेटिव डेवलपमेंट) को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

दावोस रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जो समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाएगा।

बैंक खातों के जरिए फाइनेंशियल इंक्लूशन से लेकर शौचालय, गैस कनेक्शन, नल का पानी जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने और ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने तक, यह कुछ ऐसा है जिसे दुनिया समझना चाहती है।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में समावेशी विकास, सामाजिक, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण के बारे में विस्तृत चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम द्वारा लाए गए डिजिटल परिवर्तन और समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी के लोकतांत्रिकीकरण के तरीके को समझने के लिए उत्सुक है।”

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2025 में भारत की भागीदारी का उद्देश्य साझेदारी को मजबूत करना, निवेश आकर्षित करना और देश को सस्टेनेबल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना है।

देश इस बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पांच केंद्रीय मंत्रियों, तीन मुख्यमंत्रियों और कई अन्य राज्यों के मंत्रियों को भेज रहा है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार, 20 जनवरी से शुरू होने वाली पांच दिवसीय बैठक में विकास को फिर से शुरू करने, नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और सामाजिक और आर्थिक लचीलेपन को मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

वैश्विक बैठक में 130 से अधिक देशों के लगभग 3,000 लीडर्स भाग लेंगे।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

गाजा समझौता : 33 बंधकों के बदले 1904 फिलिस्तीनियों की रिहाई, कौन हैं ये जिन्हें मिलेगी इजरायली कैद से ‘आजादी’

Read Next

हरियाणा : ‘एचएसजीपीसी’ चुनाव के लिए मतदान जारी, प्रदेशभर में बनाए गए 390 बूथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com