छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया सैफ का संदिग्ध हमलावर, मुंबई पुलिस जल्द पूछताछ के लिए पहुंचेगी

दुर्ग । मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है। मुंबई पुलिस 16 जनवरी को तड़के बांद्रा स्थित घर पर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से उसे ढूंढ रही थी।

मुंबई पुलिस के इनपुट पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आरपीएफ ने उसे ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में पकड़ा। आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है। वह मुंबई पुलिस को चकमा देकर मुंबई के बांद्रा इलाके से दुर्ग पहुंच गया। जल्दी ही मुंबई पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

दुर्ग आरपीएफ के टीआई एस.के. सिन्हा ने मीडिया को बताया कि उन्हें मुंबई पुलिस से एक फोटो प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोपी के दुर्ग की ओर आने की सूचना दी गई थी। इसके बाद आरपीएफ ने कई ट्रेनों में उसकी तलाश शुरू की और ज्ञानेश्वर एक्सप्रेस में उसे हिरासत में ले लिया। वर्तमान में आरोपी आरपीएफ की कस्टडी में है। मुंबई पुलिस जल्द ही दुर्ग पहुंचेगी और आरोपी से पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 16 जनवरी को तड़के बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला हुआ था। इस हमले में अभिनेता के शरीर पर चाकू के छह घाव आए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों को उनकी कई सर्जरी करनी पड़ी।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट मोड में आते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 35 से ज्यादा टीमों का गठन किया। पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी तैनात किया गया था, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। इस बीच आरोपी को बांद्रा स्टेशन के पास एक होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कपड़े बदलकर टहलते देखा गया। इसके बाद पुलिस फिर से तलाश में जुट गई थी।

–आईएएनएस

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा नेता हत्याकांड: उम्रकैद के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी

बेंगलुरु । भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड में विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता और विधायक विनय कुलकर्णी ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

admin

Read Previous

परंदुर हवाई अड्डा विरोध : अभिनेता-राजनेता विजय करेंगे व‍िरोध मार्च का नेतृत्व

Read Next

ईरान के सुप्रीम कोर्ट में गोलीबारी, दो जजों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com