दो बाइबिल हाथ में लेकर शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, चालीस साल में पहली बार खुले में नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह

वाशिंगटन । डोनाल्ड ट्रंप सोमवार (20 जनवरी) को राष्ट्रपति पद की शपथ के दौरान दो बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक उन्हें उनकी मां ने उपहार के तौर पर दी थी जबकि दूसरी लिंकन बाइबिल होगी। वहीं कड़ाके की ठंड की वजह से ट्रंप का शपथग्रहण समारोह इस बार खुले में नहीं होगा।

ट्रंप को उनकी दिवंगत मां मैरी ऐनी मैकलियोड ट्रंप ने 1955 में बाइबिल दी थी। जमैका, न्यूयॉर्क के फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में ट्रंप के संडे चर्च प्राइमरी स्कूल ग्रेजुएशन के अवसर उन्हें यह गिफ्ट मिला था।

बाइबिल के इनसाइड कवर पर चर्च के अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं और उस पर ट्रंप का नाम अंकित है। इसके अलावा यह विवरण भी दर्ज है कि उन्हें बाइबिल कब गिफ्ट के तौर पर मिली।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप के हाथ में जो दूसरी बाइबिल होगी उसका पहली बार इस्तेमाल राष्ट्रपति लिंकन के 1861 के शपथ ग्रहण समारोह में किया गया था और तब से तीन बार इसका इस्तेमाल किया जा चुका है।

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने 2009 और 2013 में अपने दो शपथ ग्रहण समारोहों में इसका इस्तेमाल किया था और ट्रंप ने 2017 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में इसका इस्तेमाल किया था।

ट्रंप ने 2017 में अपने शपथ ग्रहण समारोह में जिस बाइबिल का इस्तेमाल किया था, जिसे लिंकन बाइबिल के ऊपर रखा गया था, वह भी उन्हें उनकी मां ने उपहार में दी थी और वाशिंगटन, डी.सी. में बाइबिल संग्रहालय में प्रदर्शित है।

इस बीच ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन में ख़तरनाक रूप से ठंडे मौसम की वजह से 20 जनवरी को उनका उद्घाटन भाषण खुले में नहीं होगा। शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के रोटुंडा के अंदर होंगे।

आखिरी बार राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1985 में इनडोर शपथ ली थी। उस वक्त भी यूएस कैपिटल में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी।

–आईएएनएस

असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया

गुवाहाटी । असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है। पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा,...

कर्नाटक में गारंटी योजनाओं का असर, केरल में सत्ता की उम्मीद, तमिलनाडु में चौंकाने वाले नतीजे: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं से राज्य में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उन्होंने चुनावी...

पश्चिम बंगाल में बन रही भाजपा सरकार, विपक्ष लगा रहा ईवीएम पर आरोप: गौरव भाटिया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतगणना के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल : शुरुआती रुझानों पर महिलाओं ने जताई खुशी, पीएम मोदी की तारीफ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को पूरा विश्वास है कि वह इस बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और टीएमसी का...

कर्नाटक: श्रींगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भाजपा के डी.एन. जीवराज विजयी, बोले- ‘सत्य की जीत’

बेंगलुरु । कर्नाटक के श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एन. जीवराज ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक टी. डी....

सीपीआईएम नेता भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, बैठक को बताया ‘गुंडों का मनोबल बढ़ाने का नाटक’

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोबारा मतदान और संबंधित मुद्दों पर सीपीआई(एम) नेता एवं वरिष्ठ वकील बिकाश रंजन भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। दोबारा...

ईरान ने जासूसी मामले में दो लोगों को फांसी पर लटकाया, मोसाद को पहुंचाते थे जानकारी

तेहरान । ईरान ने शनिवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' के लिए जासूसी करने वाले दो लोगों को फांसी दे दी। यह जानकारी ईरानी न्यायपालिका की मिजान समाचार एजेंसी...

मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य, सीएम के प्रयासों को मिला सुखद परिणाम

भोपाल । मध्य प्रदेश रोजगार सृजन में इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी में सामने आई...

महाराष्ट्र: अमरावती में 2 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरावती । अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 75 हजार रुपए का जब्त माल शनिवार को नागपुर जाकर...

‘पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले’: भाजपा और कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में दिखने के आरोपों के बाद तीखा हमला किया।...

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शुक्रवार को विधानसभा सत्र में नशे की हालत में शामिल होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।...

आईआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत 4 पदों पर भर्ती, 12 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर समेत कुल 4 पदों...

admin

Read Previous

रूस, ईरान ने बड़े रणनीतिक साझेदारी समझौते पर क‍िए हस्ताक्षर

Read Next

इजरायल सरकार की गाजा युद्धविराम समझौते को मंजूरी, रविवार को होगी तीन बंधकों की रिहाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com