इजरायल ने गाजा को फिर बनाया निशाना, 24 की मौत

गाजा । इजरायल ने एक बार फिर गाजा को निशाना बनाया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी पर हमले किए, जिसमें 24 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इसके साथ ही इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर बमबारी करेगी।

गाजा के नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि गाजा शहर के पूर्व में स्थित अल-सैयद अली इलाके में शुक्रवार को हवाई हमले किए गए, जिसमें चार बच्चों और एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इससे पहले गाजा शहर के पश्चिम में अल-शिफा अस्पताल के एंट्री गेट के पास हुए हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए थे।

इस बीच, अल-अहली अरब अस्पताल ने पुष्टि की कि उसे गाजा शहर के पश्चिम में अल-नस्र स्ट्रीट पर हवाई हमले में मारे गए पांच लोगों के शव मिले हैं। पैरामेडिक्स ने बताया कि अल-जैतून और अल-सबरा इलाकों में हवाई हमलों के बाद मेडिकल टीमों ने तीन बच्चों सहित पांच और शव बरामद किए।

इसके अलावा मध्य गाजा में दो लोगों की मौत उस समय हुई, जब एक इजरायली हमले ने अल-जावीदा शहर में एक नागरिक कार को निशाना बनाया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि शवों को डेर अल-बलाह के अल-अक्सा अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच, उत्तरी गाजा में अल-अवदा अस्पताल ने कहा कि उसे इजरायली सेना से तुरंत खाली करने या बमबारी का सामना करने की चेतावनी मिली है। अस्पताल ने अपने परिसर के आसपास गोलाबारी की भी सूचना दी है।

हालांकि, इजरायली सेना ने इन घटनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, उसने शुक्रवार को कहा कि इजरायली वायु सेना ने कमांड सेंटर और नियंत्रण सुविधाओं सहित 40 से अधिक हमास के ठिकानों पर हमला किया था।

दरअसल, ये हमले 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के घातक हमले के बाद गाजा में इजरायल की ओर से चलाए गए सैन्य अभियान का हिस्सा हैं, उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य बंधक बनाए गए थे।

गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गाजा में जारी इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या 45,658 हो गई है, तथा 108,583 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने 77 लोगों की हत्या की है। इसके अलावा 145 अन्य घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

कल्याण रेप-मर्डर केस : कोर्ट ने विशाल गवली और उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Read Next

अमेरिका : भारत लाए जाने से बचने के लिए 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की आखिरी कोशिश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com