कल्याण रेप-मर्डर केस : कोर्ट ने विशाल गवली और उसकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

ठाणे । महाराष्ट्र के कल्याण में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में आरोपी विशाल गवली और उसकी पत्नी साक्षी गवली को कल्याण कोर्ट ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वकील के मुताबिक, मुख्य आरोपी को नौ दिन और उसकी पत्नी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

आरोपी के वकील ने कोर्ट में को बताया कि उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी है।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित पक्ष के वकील संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट को ऐसा लगता है कि पुलिस की जांच लगभग पूरी हो गई है। जिन कारणों से उन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि जांच पड़ताल के दौरान आरोपी ने कोर्ट और पुलिस को गुमराह किया। उन्होंने एक मोबाइल के बारे में बताया है, लेकिन उसका लोकेशन बार-बार बदल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “मोबाइल के बारे में पुलिस जांच कर रही है। वह जानकारी जुटा रही है कि आखिर मोबाइल किसके पास है। पुलिस ने अब तक मामले की गंभीरता को देखते हुए अच्छी तरह से जांच की है।”

बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद दंपति ने उसके शव को कल्याण-पडघा रोड पर बापगांव में फेंक दिया था। आरोपी विशाल गवली को 25 दिसंबर को बुलढाणा से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गवली की पत्नी और ऑटो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके ऑटो रिक्शे को भी कब्जे में ले लिया था।

आरोपी विशाल गवली की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, दुर्भाग्य से समाज में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसका समाधान यह है कि न्याय व्यवस्था जल्द पीड़ितों को न्याय दे और समाज में जागरूकता होनी चाहिए। 95 फीसदी ऐसी घटनाएं रिश्तेदारों और परिचित द्वारा की जाती हैं। हालांकि यह एक कानून व्यवस्था का मुद्दा भी है लेकिन अब यह एक सामाजिक मुद्दा भी बन गया है। समाज में महिलाओं और लड़कियों के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए।”

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

हश मनी केस : ट्रंप को सुनाई जाएगी सजा लेकिन नहीं जाना पड़ेगा जेल

Read Next

इजरायल ने गाजा को फिर बनाया निशाना, 24 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com