सबा करीम राजस्थान रॉयल्स के चयन फैसले से निराश

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीब ने राजस्थान रॉयल्स के टीम चयन पर निराशा व्यक्त की है और कहा है कि टीम को एकादश में कम से कम एक बेहतर स्पिनर की जरूरत है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों को दोष दिया था।

सबा ने टीम के निराशाजनक प्रदर्शन का दोष टीम चयन को दिया है। उन्होंने कहा, “इन्होंने कुछ अजीब चयन किए। मुझे नहीं समझ आया कि इन्होंने राहुल तेवतिया और महिपाल लोमरोर को पांचवें गेंदबाज के तौर पर क्यों लिया।”

सबा ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, “दोनों खिलाड़ी सिर्फ छठे गेंदबाज के रूप में काम आ सकते हैं। उनकी पूरी रणनीति चार तेज गेंदबाजों को खेलाने की रही है जो उनके लिए सही नहीं जा रहा है।”

सबा का मानना है कि लोमरोर और तेवतिया विपक्षी टीम पर दबाव डालने में नाकाम रहे और हैदराबाद के खिलाफ कई रन लुटाए। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर छह ओवर में 54 रन लुटाए।

सबा ने कहा, “आपको बेहतर स्पिनर की जरूरत है क्योंकि आप हमेशा अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर नहीं हो सकते। वे पावरप्ले और डेथ ओवर में बेहतर कर सकते हैं लेकिन आपको मध्य ओवरों के लिए अच्छे स्पिनर की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “राजस्थान की तरफ से काफी आश्चर्य हुआ। मैंने उम्मीद की थी कि वे प्लेऑफ में शामिल होने की कोशिश करेंगे। हालांकि, सैमसन ने रन बनाए लेकिन अंतिम तीन ओवर ने बड़ा अंतर पैदा किया। हैदराबाद ने अंतिम तीन ओवर में वापसी की और सिर्फ 18 रन दिए। इसने राजस्थान को काफी नुकसान पहुंचाया।”

सबा ने कहा, “राजस्थान को अब ना सिर्फ अपने लय में खेलना होगा बल्कि उससे भी ऊपर के स्तर पर प्रदर्शन करना होगा। मुझे लगता है कि उनके कुछ बड़े खिलाड़ी रन नहीं बना पा रहे हैं जिस कारण इन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे राजस्थान के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उनकी टीम में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं है।”

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

मैसूर सामूहिक रेप: पीड़िता ने आईडी परेड में बलात्कारियों की पहचान की

Read Next

बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकती है समांथा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com