भारत के लिए खेलों में खास रहा साल 2024, दर्ज की ये बड़ी उपलब्धियां

नई दिल्ली । साल 2024 में भारत का खेलों में प्रदर्शन बढ़िया रहा। इस साल कई बड़े इवेंट हुए जिसमें ओलंपिक और टी20 क्रिकेट विश्व कप सरीखे ग्लोबल इवेंट्स शामिल थे। साल 2024 के बीतने के साथ, उन पांच बड़ी खेल उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं जो भारत ने इस साल हासिल की।

टी20 विश्व कप जीतना पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास उपलब्धि साबित हुई। यह रोहित शर्मा की अगुवाई में मिली वह जीत थी जिसने भारत का पिछले 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त कर दिया। विश्व कप वेस्टइंडीज और यूएस की संयुक्त मेजबानी में हुआ था जहां भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बारबाडोस में सात रनों से मात देकर दूसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठा ली। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में साल 2007 में टी20 विश्व कप का उद्घाटन संस्करण जीता था।

विश्व कप भारतीय क्रिकेट के लिए एक अहम पड़ाव भी साबित हुआ। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

पेरिस ओलंपिक में भारत टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड को भले ही नहीं तोड़ सका लेकिन भारत की युवा स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचकर कमाल कर दिया। टोक्यो ओलंपिक में बेहद निराशाजनक तरीके से अपने अभियान का समापन करने के बाद मनु भाकर ने अकल्पनीय वापसी की। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में दो कांस्य पदक हासिल करके सनसनी मचा दी। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।

टोक्यो ओलंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भी सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पेरिस में भी भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर हासिल करने में कामयाब रहे। हालांकि वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पीछे रहे गए जिन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए एक असाधारण थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, लेकिन नीरज का सिल्वर पेरिस में भारत का सबसे बड़ा मेडल साबित हुआ जो इस स्टार एथलीट के कद और प्रदर्शन को बयां करने के लिए काफी है।

पेरिस ओलंपिक के बाद पैरालंपिक खेलों में भी भारत का प्रदर्शन बेहद खास रहा। इस खेलों में भारत ने पेरिस पैरालंपिक के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में कुल मिलाकर 29 पदक जीते, जिसमें सात गोल्ड मेडल थे। इसके अलावा 9 सिल्वर मेडल और 13 कांस्य पदक भी जीते। इससे पहले भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ियों ने टोक्यो 2020 खेलों में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 19 मेडल हासिल किए थे जिसमें 5 गोल्ड मेडल थे।

क्रिकेट, ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों से हटकर इस साल शतरंज की दुनिया में गुकेश डी छाए रहे जिन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह असाधारण उपलब्धि चीन के डिंग लिरेन को 12 दिसंबर, 2024 को हराकर हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत को 11 साल बाद यह खिताब एक बार फिर वापस हासिल हुआ। इससे पहले केवल विश्वनाथन आनंद ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

‘आपका प्यार मुझे यहां तक खींच लाया’, कुवैत में भारतीय श्रमिकों से बोले पीएम मोदी

Read Next

ग्रामीण विकास की रीढ़ है कृषि, गांव की अर्थव्यवस्था बढ़ाना जरूरी : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com