पालम की ‘आप’ विधायक की गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगी : स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का दावा है कि सरकार ने बीते 10 साल में दिल्ली के अंदर स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। दिल्ली के अंदर पानी की दिक्कतों का कम किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल खुद दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली की जनता के लिए 10 साल से पीने को पानी नहीं है। लोगों के पास हजारों- लाखों रुपये के पानी के बिल आ रहे हैं। स्थानीय विधायक की गुंडागर्दी और टैंकर माफिया का राज मैं खोलूंगी।

स्वाति ने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के पालम इलाके की जनता ने मुझे बुलाया। सालों से जनता पानी के लिए तरस रही है। नल में पानी नहीं आता लेकिन दिल्ली जल बोर्ड हजारों लाखों के बिल भेज रहा है। विधायक लोगों के साथ गुंडागर्दी करती है। बुजुर्ग अम्मा ने बताया कैसे विधायक ने उनके साथ बदतमीजी की और उनके 13 साल के पोते का हाथ मरोड़ा। क्षेत्र में दहशत फैला रखी है ताकि लोग टैंकर माफिया को पैसा दें।

उन्होंने आगे लिखा, “सुन लो कान खोलकर, मैं पूरी दिल्ली में घूम रही हूं। ये गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगी। तुरंत ये पानी की दलाली का खेल बंद करो।”

स्वाति इससे पहले दिल्ली के अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि ये है दिल्ली का वर्ल्ड क्लास हेल्थ मॉडल। पूरे अस्पताल में मरीजों के टेस्ट के लिए एक एमआरआई मशीन है। एमआरआई कराने के लिए मरीजों को 1 से दो साल की डेट दी जा रही है। कड़कड़ाती ठंड में लोग देर रात सड़क पर पड़े हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं ठंड में ठिठुर रहे हैं। अस्पताल में दवाएं नहीं मिलती। अस्पताल में यह क्या चल रहा है। 4 महीने की बच्ची जिसके दिल में छेद है, उसे सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा था। परिवार कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर आधी रात को बच्ची के साथ बैठने को मजबूर थे। स्वाति दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी।

–आईएएनएस

बजट में दूरदर्शिता का अभाव, कर्नाटक की जनता निराश हुई: बीवाई विजयेंद्र

बेंगलुरु । कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश करके राज्य की जनता...

कांग्रेस का पंजाब राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करना सदन का अपमान : ‘आप’ सरकार

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने राज्यपाल के भाषण का बॉयकॉट करने...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पोस्ट पर हमला, एएसआई की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बजौर जिले की वारा मामोंद तहसील में स्थित बदन पुलिस पोस्ट पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) दौलत...

विस्फोटक कारखानों से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए केंद्र से आग्रह करेगी महाराष्ट्र सरकार: सीएम फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र सरकार विस्फोटक कारखानों से जुड़े 2008 के नियमों में बदलाव के लिए जल्द ही...

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर हुसैन दलवई ने कसा तंज

मुंबई । कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की...

ईरान करना चाहता था बात, मैंने कहा बहुत देर हो चुकी: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया।...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

admin

Read Previous

कर्नाटक सरकार ने एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की

Read Next

अमेरिका : ट्रेन की चपेट में आकर हाईस्कूल छात्र की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com