सीरिया का भविष्य सीरियाई लोगों को तय करना है : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि 14 वर्षों के क्रूर युद्ध और तानाशाही शासन के पतन के बाद, सीरिया के लोग एक स्थिर और शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण के लिए ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया का भविष्य सीरियाई लोगों को तय करना है।

यूएन चीफ ने रविवार को कहा कि सीरियाई संस्थाओं में नए सिरे से ऊर्जा भरने और व्यवस्थागत ढंग से राजनीतिक बदलाव लाने के लिए बहुत काम किया जाना बाक़ी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के मुताबिक सीरियाई नारिगक ही सीरिया के भविष्य को तय करेंगे और इस विषय में यूएन के विशेष दूत सभी पक्षों के साथ बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, “बिना किसी भेदभाव के, सभी सीरियाई नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जानी होगी।” उन्होंने कहा कि वह सीरिया को न्याय, आज़ादी, समृद्धि व आपसी मेलमिलाप के मार्ग पर आगे बढ़ाने में सीरियाई नागरिकों के साथ हैं।

बता दें विद्रोही गुटों ने रविवार को सीरियाई राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद राष्ट्रपति असद के देश छोड़ कर भाग गए। असद और उनका परिवार फिलहाल मॉस्को में हैं और रूस ने शरण प्रदान की है।

59 वर्षीय बशर अल-असद ने 2000 में अपने पिता हाफिज अल-असद की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी।

असद पर मानवाधिकार उल्लंघनों का आरोप लगता रहा है, जिनमें युद्ध के दौरान सीरिया में रासायनिक हथियारों का प्रयोग, कुर्दों का दमन और लोगों को जबरन गायब करना शामिल है।

2011 उनके शासन काल के लिए सबसे अहम साल रहा जब लोकतंत्र की मांग को लेकर हजारों सीरियाई नागरिक सड़कों पर उतर आए, लेकिन उन्हें भारी सरकारी दमन का सामना करना पड़ा। हालांकि सरकार के विरोध में विभिन्न सशस्त्र विद्रोही समूहों का गठन हो गया और सरकार का विरोध 2012 के मध्य तक, विद्रोह एक पूर्ण गृह युद्ध में बदल गया।

–आईएएनएस

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी, बोले- हमने तो अभी शुरुआत भी नहीं की

तेहरान । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्धविराम के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नौसेना लगातार नजर बनाए हुए है। ईरान ने मंगलवार को दावा किया। अमेरिकी...

वियतनाम राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा से व्यापार और सप्लाई चेन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का भारत दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत...

भाजपा का जनादेश विकास और सुशासन में जनता के विश्वास को दर्शाता है: सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर । पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले निर्णायक जनादेश का जश्न मनाने के लिए राज्य कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...

बंगाल के नतीजों से ‘जंगल राज’ से बदलाव का संकेत : गुजरात के उपमुख्यमंत्री संघवी

गांधीनगर । गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनावी प्रदर्शन शासन-प्रशासन के क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ साबित...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एनर्जी-मिनरल्स पर समझौते पर लगाई मुहर

सिडनी । मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान हमलों की वजह से जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया और जापान ने ऊर्जा और जरूरी मिनरल्स पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ जांच : राष्ट्रपति यून पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

Read Next

कौन हैं हरमीत कौर ढिल्लों ? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com