पूरे देश के लिए मुफ्ती परिवार बीमारी, हिंदुत्व पर टिप्पणी करने से बचें : अजय आलोक

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ‘हिंदुत्व’ का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इल्तिजा मुफ्ती ने हिंदुत्व को एक ‘बीमारी’ बताया, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक भड़क गए। उन्होंने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुफ्ती परिवार पर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है। अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे।

दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।

इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ”भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है।”

इसके अलावा भाजपा नेता अजय आलोक ने किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद कपटीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है। सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया। ये कोई किसान नहीं हैं, ये अंशाति फैला रहे हैं। हाईवे जामकर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया। ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है।

भाजपा नेता अजय आलोक ने इंडी अलायंस में खींचतान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है। हर कोई नेता बनना चाहता है। ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं। जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है। इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे। ये सब चलता रहेगा। भानुमति का ये कुनबा आपस में सिर फोड़ेगा।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

भारत में मोटर स्पोर्ट्स के ‘गॉडफादर’ इंदु चंडोक का निधन

Read Next

एडिलेड टेस्ट के बाद डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में भारत तीसरे स्थान पर खिसका, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com