महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात, दीप्ति शर्मा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

दांबुला । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2024 के ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से मात दे दी है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और भारत ने उनकी पारी 19.2 ओवर में 108 रनों पर आउट कर दी थी। भारतीय टीम ने इस टारगेट को मात्र 14.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर दिया।

भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली और उनकी जोड़ीदार अनुभवी स्मृति मंधाना ने भी 31 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। नंबर तीन पर दयालन हेमलता हालांकि 14 रन बनाकर हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्ज ने क्रमशः 5 और 3 रनों की नाबाद पारियां खेलकर भारत को जीत दिलाई।

पाकिस्तान की ओर से सैयदा अरूब शाह ने 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट लिए। नशरा संधू को 1 विकेट मिला।

इससे पहले पाकिस्तान की पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान के ओपनरों के विकेट सस्ते में गिराते हुए गुल फिरोजा को 5 और विकेटकीपर मुनीबा अली को 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद श्रेयंका पाटिल ने आलिया रियाज को 6 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा की फिरकी का जादू चला और उन्होंने कप्तान निदा डार को 8 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

रेणुका सिंह ने सिदरा अमीन को आउट करके पाकिस्तान की आधी टीम को 61 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। रेणुका ने इरम जावेद को अगली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट कर दिया। इसी बीच तूबा हसन ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर आउट होने से पहले 19 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने इसके बाद पुच्छले क्रम को भी जल्दी से निपटाते हुए सैयदा अरूब शाह (2), नशरा संधू (0) और सादिया इकबाल (0) को आउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने निचले क्रम पर 16 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। राधा यादव एकमात्र गेंदबाज रहीं जिनको विकेट नहीं मिला।

–आईएएनएस

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

admin

Read Previous

प्रदीप सांगवान ने बताया हार्दिक पांड्या को कप्तानी ना मिलने का कारण

Read Next

सभी प्रदेशों में मतदाता सूची से हिन्दू मतदाताओं के हटाए गए नाम : गिरिराज सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com