राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स चर्चा में है। कप्तान संजू सैमसन के टीम से अलग होने की खबरों के बीच मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी।

आरआर ने अपने बयान में कहा कि हाल ही में हुई संरचनात्मक समीक्षा के तहत, फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ को एक व्यापक भूमिका की पेशकश की थी, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच ने यह पद नहीं लेने का फैसला किया है।

अपनी कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को 2024 का टी20 विश्व कप जिताने वाले राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2025 से पहले आरआर के साथ मुख्य कोच के रूप में अनुबंध किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अनुबंध लंबे समय के लिए था, लेकिन अचानक उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

आरआर ने कहा, “राहुल कई वर्षों से रॉयल्स की यात्रा के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है। टीम के भीतर मजबूत मूल्यों का निर्माण किया है और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राजस्थान रॉयल्स उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के प्रति राहुल की उल्लेखनीय सेवा के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

द्रविड़ ने आईपीएल 2012 और 2013 में आरआर की कप्तानी की थी। वह 2014 और 2015 सीजन में टीम के मेंटर भी रहे थे।

आईपीएल 2025 से पहले आरआर टीम में उनकी वापसी ने फ्रेंचाइजी के लिए 2008 में टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण को जीतने के बाद अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। लेकिन, आरआर 14 लीग चरण के मैचों में केवल चार जीत के साथ निराशाजनक तौर पर 9वें स्थान पर रहा। नियमित कप्तान संजू सैमसन ने साइड स्ट्रेन के कारण केवल नौ मैच खेले। सैमसन की जगह रियान पराग कार्यवाहक कप्तान थे।

आईएएनएस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के पीछे आईपीएल 2025 के दौरान खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद हो सकता है। पिछले सीजन के दौरान ऐसी कई खबरें आई थी, जिनमें आरआर के खिलाड़ियों को टीम प्रबंधन से असंतुष्ट बताया गया था। इसमें एक कारण रियान पराग को कप्तान बनाना भी था।

आईपीएल 2025 के दौरान द्रविड़ ने एक पैर की इंजरी के बावजूद कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल द्रविड़ का अगला कदम क्या होगा।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com