श्रीनगर । देशभर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वक्फ बोर्ड से जुड़े नए ‘उम्मीद’ के डाटाबेस में पुरानी प्रविष्टियों की तुलना में कुल 3,55,312 वक्फ संपत्तियां रिकॉर्ड से कम पाई गई हैं। यह जानकारी हाल ही में जारी आंकड़ों और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा उठाए गए सवालों के बाद चर्चा में है।
देश में 3.55 लाख वक्फ संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब, महबूबा मुफ्ती ने की विस्तृत जांच की मांग







