बिहार में तेजस्वी यादव को भविष्य में 5 सीट के लिए भी जूझना होगा : राजीव रंजन

पटना । जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता ने इस बार 25 सीटों तक पहुंचाया है। इनकी पार्टी के नेता यूं ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणी करेंगे तो अगली बार 5 सीट के लिए भी जूझना पड़ेगा।

जदयू प्रवक्ता का यह बयान उस वक्त आया है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब वीडियो से संबंधित विवाद सामने आया।

राजद की ओर से वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

राजद नेताओं के बयानों को लेकर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वे ऐसे वीडियो जारी करते रहें, जनता को इनसे कोई लेना-देना नहीं है। लोग पहले ही उनके इस रवैये को खारिज कर चुके हैं। अब वे एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, और अगली बार वे सफल होंगे या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। इस बार 25 सीटें आई हैं। अगली बार 5 के लिए जूझना पड़ेगा।

सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि कई दृष्टि से बेहतर रहने वाला है। नीतीश कुमार ने दृष्टिपत्र जारी किया है। जन-जन तक विकास पहुंचाया जाएगा। सभी वर्गों का सशक्तीकरण सुनिश्चित होगा। बड़े लक्ष्यों को हासिल करना है।

कांग्रेस रैली में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि देखिए, इस तरह के बयान, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जनता कभी स्वीकार नहीं करती है। बिहार की जनता ने राजद-कांग्रेस को नकार दिया। फिर भी कांग्रेस ने सबक नहीं लिया। पीएम मोदी 140 करोड़ लोगों की अस्मिता के प्रतीक हैं। कांग्रेस को यह भारी पड़ेगा। कांग्रेस उबर नहीं पाएगी।

भाजपा विधायक संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने को महत्वपूर्ण बताते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वे लगातार चुनाव जीते हैं और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी नियुक्ति के साथ भाजपा और जदयू बेहतर दिशा में काम करेगी। संजय सरावगी की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

–आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के आधार पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और अधिकारियों के पहले से मंजूर विदेश दौरों को रोक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

प्रधानमंत्री की जन-अपील के आलोचनकों को भाजपा का जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री की जन अपील, राष्ट्रीय एकता बनाम विपक्ष की आलोचना, आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की खरीद...

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को यूरिन से जुड़ी समस्या के चलते दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह भी बताया...

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो के बंटवारे की खबर सामने आई है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुधन...

एनआईटी-रायपुर भर्ती अलर्ट: सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इंटरव्यू 25 मई को

रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने तय अवधि के लिए विभिन्न विभागों में सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन...

देश में 60 दिनों का तेल व गैस, 45 दिनों का रसोई गैस व 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली । भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा...

तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में जांच के निर्देश दिए

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो...

सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को एक ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र-निर्माण के...

admin

Read Previous

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 33.42 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

Read Next

वाह उस्ताद : दिल्ली घराने की धड़कन, जिनके सुरों में बसी शहर की आत्मा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com