दक्षिण कोरिया से मिला 100 मिलियन डॉलर का कर्ज : यूक्रेनी प्रधानमंत्री

सोल । यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल ने पुष्टि की है कि यूक्रेन के सोशल सेक्टर को समर्थन देने के लिए दक्षिण कोरिया ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, श्म्यहाल ने कहा कि यह कर्ज सामाजिक क्षेत्र का समर्थन करने के लिए दक्षिण कोरिया की ओर से ‘पहली बजट सहायता’ है।

यूक्रेनी पीएम ने कहा कि यूक्रेन ने इस वर्ष के प्रारंभ में दक्षिण कोरिया के साथ 2.1 बिलियन डॉलर तक की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

दक्षिण कोरिया के आधिकारिक नाम का उल्लेख करते हुए शम्याल ने लिखा, “मैं पूर्ण पैमाने पर युद्ध के दौरान यूक्रेन का समर्थन करने के लिए कोरिया गणराज्य की सरकार का आभारी हूं।”

अप्रैल में, दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन के साथ एक फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत युद्धग्रस्त देश को आर्थिक विकास सहयोग कोष के माध्यम से 2.1 बिलियन डॉलर का दीर्घकालिक, कम ब्याज वाला ऋण प्रदान किया जाएगा।

यूक्रेनी पीएम ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उत्तर कोरिया और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे है। सोल यह दावा करता रहा है कि प्योंगयांग ने कीव के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए हजारों लोगों सैनिकों को भेजा है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के रक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध प्रयासों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम ने शुक्रवार को प्योंगयांग में रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ ‘दोस्ताना और भरोसेमंद’ बैठक की। बेलौसोव एक दिन पहले उत्तर कोरिया पहुंचे थे।

–आईएएनएस

ईडी ने जालंधर में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री से कमाए गए धन की जांच के तहत अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।...

गुटेरेस ने यूएन के सदस्य देशों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड में योगदान देने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन सदस्य देशों से सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (सीईआरएफ) में योगदान देने की अपील की, ताकि लाखों लोगों के...

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व "कमजोर" लोग कर रहे हैं, और ये देश "पतन की ओर" बढ़ रहे हैं।...

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

वांशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है। शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और अमेरिकी सीनेटर मारिया...

अमेरिका में ट्रंप को नहीं मिल रहा आम जनता का साथ! बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में असंतोष

न्यूयॉर्क । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफ को लेकर दिए हालिया बयानों से हलचल मचा दी है। पूरी दुनिया में टैरिफ का दबाव बनाने...

पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार,...

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर आईक्यूएयर के अनुसार, लाहौर का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। इसके...

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों...

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया...

ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसानों के लिए कई अरब डॉलर की राहत योजना का ऐलान किया और भारत सहित एशियाई देशों से आने वाली कृषि आयात...

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संकटकाल में समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया

नई दिल्ली । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे...

admin

Read Previous

केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

Read Next

रूस के रक्षा मंत्री से मिले किम जोंग उन, मॉस्को के युद्ध प्रयासों में निरंतर समर्थन का किया वादा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com