प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस यात्रा की दिखाई झलक, सीईओ फोरम में दिया ‘इनोवेट’ और ‘एलिवेट’ का मंत्र

पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय फ्रांस-अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता की।

इस दौरान उन्होंने एआई को लेकर कुछ अहम बातें कहीं। इसी बीच, पीएम मोदी मे बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पेरिस में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियां दीं।

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पेरिस में कल के कार्यक्रमों की हाइलाइट्स, जिसमें एआई एक्शन समिट, इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम और विभिन्न बैठकें शामिल थीं।”

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की महत्वता पर जोर देते हुए कहा, “एआई हमारे गुणवत्ता, हमारी अर्थव्यवस्था, हमारी सुरक्षा और यहां तक कि हमारे समाज को भी नया आकार दे रहा है। एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के डिजिटल प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत ने 1.4 बिलियन से अधिक लोगों के लिए बहुत कम लागत में एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सफलतापूर्वक तैयार किया है। हमने डिजिटल वाणिज्य को लोकतांत्रिक और सभी के लिए सुलभ बना दिया है। यही दृष्टिकोण भारत के राष्ट्रीय एआई मिशन की नींव है। इस एक्शन समिट की गति को बनाए रखते हुए, भारत अगली समिट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।”

पेरिस में एआई एक्शन समिट का उद्घाटन भाषण देने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंचे और कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलने से भारत और फ्रांस के बीच संबंध और मजबूत होंगे। मार्सिले पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी एक छोटी बच्ची को पुचकारते और प्यार करते हुए भी नजर आए।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीईओ फोरम में जो कहा उसे भी इस क्लिप में अटैच किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं सीईओ फोरम की रिपोर्ट का मैं स्वागत करता हूं, मैं देख रहा हू आप सब इनोवेट और एलिवेट के मंत्र को लेकर चल रहे हैं। आप सभी न केवल बोर्डरूम कनेक्शन बना रहे हैं, बल्कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्सिले पहुंचने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों और मैं थोड़ी देर पहले मार्सिले पहुंचे। इस यात्रा में भारत और फ्रांस को जोड़ने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। जिस भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जा रहा है, वह लोगों के बीच संबंधों को गहरा करेगा। मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।

–आईएएनएस

कैबिनेट ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक नए तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी, 8300.79 करोड़ रुपए होंगे खर्च

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएम) के तहत नए...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

तालिबान के बाल विवाह कानून की संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा, बताया मानवाधिकारों का उल्लंघन

जिनेवा । संयुक्त राष्ट्र की बाल अधिकार समिति (सीआरसी) ने अफगानिस्तान में तालिबान की ओर से जारी एक नए फरमान की सख्त शब्दों में निंदा की है। इस नए कानून...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ईरान ने यूएनएससी से पूछे सवाल

तेहरान । ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की इस बात पर कड़ी आलोचना की है कि वह इजरायल को जवाबदेह ठहराने में विफल रहा है। ईरान के उप-विदेश...

admin

Read Previous

अश्लील जोक्स मामला : रणवीर इलाहाबादिया-समय रैना समेत अन्य के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में केस दर्ज

Read Next

नीरज चोपड़ा ने मोटापे से लड़ने का दिया संदेश, प्रधानमंत्री मोदी ने किया समर्थन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com