ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विश्वपति त्रिवेदी ने कहा कि,आज ब्राह्मण को एकजुट होना बहुत आवश्यक हो गया है। यही समय है जब ब्राहमण जागरूक होकर एक-दूसरे की मदद करे। इस सम्मेलन में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अरविंद शर्मा, राजीव शुक्ल, पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी के अलावा विधायक अनिल वाजपेयी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अमृतानंदजी महाराज भी उपस्थित थे। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से देश को बचाने और ब्राहमण एकता पर बल दिया। इस दौरान काव्यकुंज पत्रिका का विमोचन भी किया गया। संपादक अनाम पांडे को विशेष कर उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया तथा इसी साल कानपुर में सम्मेलन करने में पूरा सहयोग का भरोसा दिया।
सम्मेलन में पहुँचे सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ब्राहमणों को संगठित होकर समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता लानी चाहिए। वहीं सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि यह समय की जरूरत है कि पूरे समाज में ब्राहणों को उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक एक माला में पिरोने की। इस अवसर पर सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि सभी दलों से ऊपर उठकर ब्राह्मणों को एक- दूसरे का सहयोग करना चाहिए। वहीं पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी ने कहा कि ब्राहमण एकजुट होगा तो देश की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोकसभा जीतने और एचएल भगत, शीला दीक्षित और लेफ्टिनेंट कपूर को हराने की कहानी भी सुनाई। सम्मेलन में हरियाणा, मुंबई,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सैकड़ों प्रबुद्ध ब्राहमणगण उपस्थित थे।