जेवर हवाईअड्डे का अगले महीने शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री

लखनऊ: दुनिया के विशालतम हवाईअड्डों में से एक नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, जेवर के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) को 1,334 हेक्टेयर जमीन 90 साल की लीज़ पर देने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। साथ ही, एयरपोर्ट विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल (एजी), यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा.लि. और एनआईएएल के बीच शेयर होल्डर अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर भी हुए। अब अगले महिने प्रधानमंत्री द्वारा इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जायेगा है।

योगी ने कोरोना महामारी के बीच भी जेवर एयरपोर्ट का कार्य समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि देश में एयर कनेक्टिविटी को सर्वसुलभ और विश्वस्तरीय बनाने के सपने को नई उड़ान देने वाला भी होगा। योगी ने कहा कि पिछले 4 वर्ष के दौरान उत्तर प्रदेश के अंदर नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। 2017 तक उत्तर प्रदेश के अंदर मात्र चार एयरपोर्ट क्रियाशील थे। उनमें भी केवल लखनऊ और वाराणसी ही नियमित थे। बाकी गोरखपुर और आगरा से कभी-कभार ही उड़ान होती थी।

वर्तमान में 8 एयरपोर्ट प्रदेश के अंदर क्रियाशील हैं। जहां 2017 के पहले हम केवल लखनऊ और वाराणसी, गोरखपुर और आगरा से 25 गंतव्यों तक वायुसेवा थी, आज वह सेवा 3 गुना अधिक विस्तार ले चुकी है। यही नहीं, कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट हमारा कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कभी भी हम इस एयरपोर्ट को इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए प्रारंभ किया जा सकता है।

योगी ने कहा कि जब हम लोग जेवर एयरपोर्ट के बारे में चर्चा प्रारंभ की, तो लोगों में एक सकारात्मक संदेश गया था। लेकिन वहां फिर से वही लोग सक्रिय हो गए, जिन लोगों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी के बनते समय बिचौलिया बन करके विकास के कार्यों को बाधित किया था। ऐसे में जिला प्रशासन ने किसानों से सीधे बातचीत की। जेवर एयरपोर्ट परियोजना के अंतर्गत आने वाले सभी गांव के किसानों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने पूरा सहयोग दिया और अंततः बिना किसी विवाद के भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास का काम पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह वही क्षेत्र था जहां विकास परियोजनाओं के लिए गोलियां चलती थीं, जहां पर न केवल कानून व्यवस्था का भीषण संकट था, यहां बड़े-बड़े आंदोलन भी होते थे। लेकिन आज कितने शांतिपूर्ण तरीके से एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट को लेकर के राज्य सरकार को सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

मोदी की कैबिनेट में यूपी का जलवा, प्रधानमंत्री सहित 15 लोग यहीं के सांसद

Read Next

‘गूंगे’ नौकर ने मालिक को पीट-पीटकर मार डाला, फिर करने लगा बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com