प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक की चर्चा के साथ की मन की बात

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की शुरआत टोक्यो ओलंपिक की चर्चा के साथ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाने के लिए देश में चल रहे अभियान की भी जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा, टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा। दो दिन पहले की कुछ अद्भुत तस्वीरें, कुछ यादगार पल, अब भी मेरी आँखों के सामने हैं, इसलिए, इस बार ‘मन की बात’ की शुरूआत उन्ही पलों से करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पूरे देश ने, जैसे, एक होकर अपने इन योद्धाओं से कहा -विजयी भव ! विजयी भव। उन्होंने कहा कि जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो, मुझे इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने और देश को बताने का अवसर मिला था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये खिलाड़ी, जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यहाँ पहुंचे हैं। आज उनके पास, आपके प्यार और सपोर्ट की ताकत है – इसलिए, आइए मिलकर अपने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ, उनका हौसला बढ़ाएं। ”

प्रधानमंत्री ने कहा, “सोशल मीडिया पर ओलंपिक्स खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स के लिए हमारा विक्ट्री पंच कैम्पेन अब शुरू हो चुका है। आप भी अपनी टीम के साथ अपना विक्ट्री पंच शेयर करिए और इंडिया के लिए चियर करिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात करते हुए कहा, “साथियो, जो देश के लिए तिरंगा उठाता है उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना, स्वाभाविक ही है। देशभक्ति की ये भावना, हम सबको जोड़ती है।”

ईरान संकट: उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्री जयशंकर से की बात, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा का मिला आश्वासन

जम्मू । ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। मुख्यमंत्री ने ईरान में पढ़ाई कर...

भाजपा ने जारी किया आतिशी के खिलाफ नया पोस्टर, आम आदमी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'गुरुओं' के अपमान का आरोप लगाते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ नया पोस्टर जारी किया है। भाजपा की...

बीएमसी चुनाव: वोटर्स की अंगुलियों से मिट रहा मार्कर इंक, राज ठाकरे ने लगाया धांधली का आरोप

मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बीच कुछ वोटर्स ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि उनके अंगुलियों पर लगाया...

विकास और व्यापार एक-दूसरे के पूरक : केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर । मध्य प्रदेश सरकार ने माधवराव सिंधिया व्यापार ग्वालियर मेले में बिकने वाले वाहनों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं रोड टैक्स में छूट देने का निर्णय किया है। इस पर...

आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञ कार्यसमूह बैठक, भारत ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराई

नई दिल्ली । भारत ने आतंकवाद के प्रति अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया है। काउंटर टेररिज्म पर विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्लूजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भारत का...

महाराष्ट्र: अजीत पवार ने सिंचाई परियोजना को लेकर किया खुलासा, भाजपा ने 25 साल की चुप्पी पर उठाए सवाल

पुणे । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की पिछली सरकार पर 'पार्टी फंड' इकट्ठा करने के लिए एक सिंचाई परियोजना की लागत को 110...

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ा तनाव तो होगा विनाशकारी परिणाम: कतर

नई दिल्ली । कतर ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से इस क्षेत्र को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। यह बात वाशिंगटन द्वारा...

पश्चिम बंगाल : मालदा पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को जांच के लिए समन जारी किया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल पुलिस स्टेशन ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। यह...

‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन पवन’ में भारतीय सेनाओं ने अद्भुत साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। कई सैनिकों ने कर्तव्य की राह पर चलते हुए वीरगति प्राप्त की। उनका...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार में हो रहा भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता चरम पर : सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुरेश कश्यप ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की "भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और बढ़ती अराजकता" को लेकर आलोचना की। उन्होंने...

तेलंगाना नगर निगम चुनावों में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी : रामचंद्र राव

हैदराबाद । तेलंगाना में भाजपा आगामी नगर निगम चुनावों में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने की है। हालांकि, उन्होंने कहा...

भाजपा को हमने ही बड़ा किया, हमारी बिल्ली हमसे ही म्याऊं: बाला नंदगांवकर

मुंबई । एमएनएस नेता और पूर्व विधायक बाला नंदगांवकर ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अजित पवार के ईवीएम में ढाई हजार...

editors

Read Previous

भारत में कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 40 करोड़ के पार

Read Next

फेसबुक ने ‘सेटिंग पेज’ को रिडिजाइन किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com