यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ रांची में सड़कों पर उतरे आदिवासी

रांची : यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में सोमवार को रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आदिवासी संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए।

रांची के एक प्रमुख चौराहे करमटोली चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। इसके कारण शहर के बड़े इलाके में लगभग दो घंटे तक आवागमन अस्त-व्यस्त रहा। रामगढ़ में भी सैकड़ों लोगों ने रांची-पटना रोड को घंटों जाम किए रखा।

इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने भारत बंद का आह्वान किया था। रांची में सैकड़ों आदिवासी स्त्री-पुरुष बारिश के बावजूद सड़क पर उतरे।

पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन, प्रदर्शनकारियों के आगे उनकी एक न चली। इस वजह से कई सड़कों पर जाम लग गया।

करमटोली पर लगभग दो घंटे तक जाम करने के बाद लोगों ने राजभवन तक मार्च किया। प्रदर्शन कर रहे लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

बता दें यूसीसी के विरोध में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने चार चरणों में विरोध-प्रदर्शन किया। पहले चरण में 8 जुलाई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया था।

दूसरे चरण में 18 जुलाई को प्रखंड स्तर पर धरना प्रदर्शन और तीसरे चरण में 27 जुलाई को जिला स्तर पर रैलियों का आयोजन किया।

वहीं, चौथे चरण में सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ तो आदिवासियों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।

आदिवासियों को संविधान में विशेष दर्जा मिला हुआ है। आदिवासियों की शादी हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत नहीं होती है। इनके संबंध-विच्छेद में भी अलग तरीका अपनाया जाता है। आदिवासियों में सामाजिक तौर पर इसका निपटारा होता है।

आईएएनएस

हापुड़ की घटना को लेकर यूपी के वकील आज से फिर रहेंगे हड़ताल पर

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हुई वकीलों की घटना की आग ठंडी नहीं पड़ रही है। वह हापुड़ में मारपीट की घटना को लेकर एक फिर सोमवार और...

मराठा आंदोलन जारी, आरक्षण के लिए विशेष विधानमंडल सत्र चाहती है कांग्रेस

मुंबई : आरक्षण के लिए मराठा समूहों का आंदोलन जालना में सातवें दिन भी जारी रहा, जबकि सोमवार को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष (विधानसभा) विजय वडेट्टीवार ने यहां समुदाय के...

बागलकोट में शिवाजी की मूर्ति हटाने पर बीजेपी, हिंदू संगठनों का आज बंद

बागलकोट : कर्नाटक के बागलकोट शहर में जिला प्रशासन द्वारा शिवाजी की मूर्ति हटाए जाने की निंदा करते हुए भाजपा और हिंदू संगठनों ने शनिवार को बंद रखा है। 16...

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को हरियाणा सरकार को नूंह जिले में चल रहे विध्वंस अभियान को रोकने का आदेश दिया। यहां पिछले सप्ताह सांप्रदायिक हिंसा...

नूह हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का नोएडा में प्रदर्शन

नोएडा : हरियाणा के नूह में हुई हिंसा के बाद देशभर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और अन्य दलों की लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही है। नोएडा...

मणिपुर में जीवनरेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की फिर से नाकाबंदी

इंफाल : मणिपुर की जीवनरेखा इम्फाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर नाकाबंदी हटने के सोलह दिन बाद दो आदिवासी संगठनों ने हमलों, आदिवासियों की हत्या और घरों में आग लगाने के...

बिहार : भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस ने जमकर चलाई लाठियां, 1 की मौत

पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरुवार को शिक्षकों की नियुक्ति और 10 लाख लोगों को नौकरी देने के मामले में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर...

पटना : भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस का लाठी चार्ज, कई नेता घायल

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरुवार को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिससे कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। कई के सिर फट...

राहुल गांधी के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह पर बैठे कांग्रसी

पटना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में बुधवार को बिहार कांग्रेस के नेता पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन...

झारखंड बंद का पांच जिलों में जबरदस्त असर, दर्जनों ट्रेन फंसी, कई हाईवे ठप

रांची :संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, ओलचिकी लिपि में पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन करने, संताली एकेडमी का गठन करने एवं राज्य के स्कूल-कॉलेजों में इस...

इंफाल में भीड़ ने केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई आग

इंफाल : मणिपुर के इंफाल शहर में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। अधिकारियों ने...

जीएम फसलों के परीक्षण की अनुमति तत्काल वापस ले खट्टर सरकार : भारतीय किसान संघ

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसानों के संगठन भारतीय किसान संघ ने जीएम फसलों के परीक्षण को लेकर हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सरकार के फैसले पर...

admin

Read Previous

कांग्रेस ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए: पीएम मोदी

Read Next

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com