कांग्रेस का सिंबल बन चुका है हार की गारंटी: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली-पटना । भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का सिंबल आज जीत की नहीं, बल्कि हार की गारंटी बन चुका है। शाहनवाज हुसैन का यह बयान उस वक्त आया है, जब हाल ही में बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन बिहार में छह सीटें जीतने में कामयाब रहे। ये वो सीटें हैं जहां उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता के आधार पर जीत हासिल की। आज कांग्रेस का चुनाव चिन्ह जीत की नहीं, बल्कि हार की गारंटी देता है। कांग्रेस का सिंबल हार की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मर्यादा भुलाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है। पीएम मोदी के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जनता ने ठान लिया था कि चुनाव में जवाब दिया जाएगा। चुनावी परिणाम इस बात की गवाही देते हैं कि कांग्रेस को अपने कर्मों की सजा मिली है।

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वे कहते थे कि उनके पास हाइड्रोजन बम है, हमें लगता है कि वह उनके यहां फट गया और बिहार में छह सीटें मिलीं।

हुसैन ने कहा कि बिहार में मिली हार पर कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि स्थिति क्यों खराब हुई।

पटना में भाजपा नेता राजू सिंह ने कहा कि हार के बाद आरोप लगाना महागठबंधन की ओर से पहले से ही सोची समझी साजिश है। जब ये लोग हारते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हैं और वोट चोरी की बातें करते हैं। इन लोगों के लिए इस प्रकार की बातें करना नया नहीं है।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन करना और चुनाव लड़ना अलग काम है। ये बात प्रशांत किशोर को समझ आ गई होगी।

शपथ ग्रहण पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इनता बड़ा जनादेश दिया है और पीएम मोदी बिहार की जनता के सम्मान में आ रहे हैं।

भाजपा नेता जीवन कुमार ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा कोई राजनीतिक नहीं, वह एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। वह राजनीति, लोगों के जनादेश या जनमत को नहीं समझते हैं। जब उनकी पार्टी, इंदिरा गांधी जैसे नेताओं के नेतृत्व में सत्ता में थी, तो उन्होंने केवल भ्रष्टाचार किया था।

–आईएएनएस

वोट चोरी के आरोपों पर माफी मांगें राहुल गांधी, तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना

चेन्नई । बिहार चुनाव से शुरू हुआ वोट चोरी का मामला गर्माता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिना किसी...

तेजस्वी यादव न सत्ता और न ही विपक्ष के नेता के लायक हैं: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव न तो सत्ता के लायक हैं और न...

जब दुनिया मंदी की बात करती है, तो भारत प्रगति की गाथा लिखता है: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट की थीम "ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो" पर बोलते हुए कहा कि...

हमें मस्जिद से नहीं, इसके नाम से आपत्ति है : सुकांत मजूमदार

नई दिल्ली । केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की तरफ से 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। सुकांत मजूमदार ने...

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे हवाई यात्रा का संकट बढ़ गया। इससे हजारों पैसेंजर देश भर के एयरपोर्ट पर...

ममता बनर्जी ने विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर कहा, ‘सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’

कोलकाता । विवादित ढांचा गिराए जाने के दिन को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) हर साल 'सद्भाव दिवस' ​​के रूप में मनाती है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

राष्ट्रपति पुतिन के डिनर में एलओपी को नहीं बुलाने पर मनोज झा बोले- दुनिया में गलत मैसेज गया

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए रखे गए डिनर में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाने...

हिन्दुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने जोरदार पलटवार...

संविधान की रक्षा भारत के लोग करते हैं : केसी त्यागी

नई दिल्ली । जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा...

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से...

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में बड़ा सुरक्षा अभ्यास, रेलवे स्टेशन और हाउसिंग कॉलोनी में मॉक ड्रिल

बारामुला । जम्मू-कश्मीर के बारामुला पुलिस ने शुक्रवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को परखने के लिए दो महत्वपूर्ण...

admin

Read Previous

‘धुरंधर’ में परफेक्ट लुक पाने के लिए आर. माधवन ने की खूब मेहनत, शेयर किया लुक टेस्ट का किस्सा

Read Next

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग जारी, आईआईटी दिल्ली भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com