महिला क्रिकेट : इंग्लैंड ने भारत को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

चेम्सफोर्ड: सलामी बल्लेबाज डेनियल वॉट (नाबाद 89) रनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने यहां काउंटी ग्राउंड में खेले गए तीसरे और अंतिम टी 20 मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना के 51 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने डेनियल के 56 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 89 रनों की मदद से 18.4 ओवर में दो विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीता।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला। डेनियल को प्लेयर ऑफ द मैच और नताली स्काइवर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को पहला झटका टैमी ब्यूमोंट (11) के रूप में लगा। इसके बाद डेनियल और नताली ने दूसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की।

हालांकि, नताली 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीदर नाइट छह रन बनाकर नाबाद रहीं।

इससे पहले भारत की ओर से मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36, ऋचा घोष ने 20, हरलीन देओल ने छह, स्नेह ने चार और शैफाली वर्मा खाता खोले बिना आउट हुईं जबकि दीप्ति नौ और अरूंधति रेड्डी एक रन बनाकर नाबाद रही।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट, कैथरिन ब्रंट ने दो विकेट और नताली ने एक विकेट लिया।

–आईएएनएस

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

editors

Read Previous

टी20 वर्ल्ड कप : बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा मुकाबला, विराट की सेना करेगी वापसी

Read Next

बिहार में उफनती बागमती नदी में नाव पलटी, 6 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com